National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 11:38 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 11:38 pm

विगत कई वर्षों से धरम पथ पर अमूल पार्लर के लिए चल रही थी मांग ।

अयोध्या ब्यूरो बांकेलाल निषाद प्रणव

गुलाब बाबा व क्षेत्रधिकारी देवेन्द्र ने अमूल पार्लर का किया उद्घाटन

विगत कई वर्षों से धरम पथ पर अमूल पार्लर के लिए चल रही थी मांग ।

अयोध्या में सूर्य द्वार व सतरंगी पुल के बीच अमूल कंपनी ने हजारों अमूल चहेतों की मांग पर अमूल पार्लर की आज ओपनिंग किये जिसका उद्घाटन अयोध्या में यथार्थ गीता बांट रहे पूज्य गुलाब बाबा और क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र मौर्य ने किया। इस अवसर पर अमूल पार्लर खुलने से क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके लिए क्षेत्रवासी और श्रद्धालुओं ने अमूल पार्लर टीम को बधाई दी। इस अवसर पर अमूल पार्लर टीम के शाखा प्रबंधक राजीव त्रिपाठी एरिया इंचार्ज आकाश पांडे मिल्क इंचार्ज सतीश यादव ने अमूल प्रोडक्ट लड्डू आइसक्रीम दही मट्ठा मक्खन चाकलेट रबड़ी पेड़ा आदि के फायदे बताए और आने वाले आतिथ्यगणों को अमूल की महत्ता को भी बताए । अमूल पार्लर के प्रोप्राइटर बांकेलाल निषाद प्रणव ने यथार्थ गीता को बांटने में सेवारत पूज्य सोहम बाबा को अमूल प्रोडक्ट पंचामृत भेंट की।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।