National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 14, 2026 3:38 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 14, 2026 3:38 am

सेपियंस स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सेपियंस स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

विकास नगर

30 जनवरी दिन मंगलवार को सेपियंस स्कूल विकास नगर तथा हरबर्टपुर में देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रपिता की उपाधि से सम्मानित, सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई।
सर्वप्रथम विद्यालय प्रधानाचार्य नवीन तनेजा द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात आज की विशेष प्रार्थना सभा में कक्षा नवीं ब के छात्र छात्राओं द्वारा विचार, कविता, प्रश्नोत्तरी, गीत तथा भाषण प्रस्तुत किया गया।
अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य नवीन तनेजा तथा हरबर्टपुर प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल ने महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित कुछ प्रेरणादायक उद्धरण प्रस्तुत कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य नवीन तनेजा, हरबर्टपुर प्रधानाचार्या रश्मि गोयल तथा उप प्रधानाचार्या गीता नेगी एवं समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *