National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

February 11, 2026 5:48 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

February 11, 2026 5:48 am

विकासनगर पुलिस ने फरार अभियुक्त पर रखा ₹25 हजार का इनाम

विकासनगर पुलिस ने फरार अभियुक्त पर रखा ₹25 हजार का इनाम

विकासनगर (देहरादून)। उत्तराखंड।

कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए ₹25,000 का इनाम घोषित किया है। पुलिस द्वारा जारी पोस्टर के अनुसार, सुरेंद्र उर्फ माई पुत्र श्री छोटा राम, निवासी ढालीपुर, थाना विकासनगर, जनपद देहरादून, उम्र लगभग 32 वर्ष, लंबे समय से फरार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 27/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। घटना के दिन से ही आरोपी लगातार पुलिस से बचता आ रहा है, जिस कारण पुलिस ने उसकी तलाश तेज करते हुए इनाम घोषित किया है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त अभियुक्त के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त होती है तो वह कोतवाली विकासनगर को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा तथा सही सूचना देने पर ₹25,000 की इनामी राशि प्रदान की जाएगी।

सूचना देने के लिए पुलिस द्वारा निम्न मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं—

📞 9411112819

📞 8755055709

विकासनगर पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *