National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 5:29 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 5:29 pm

सेहत से खिलवाड़ नही होगी बर्दास्त

 

 

सेहत से खिलवाड़ नही होगी बर्दास्त

 

उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड में नकली पनीर व दही सप्लाई करने वाले गिरोह का दून पुलिस किया पर्दाफाश।

 

गिरोह के 02 शातिर सदस्यों को 02 लग्जरी कारों में 250 कि.ग्रा नकली पनीर व 50 कि.ग्राम नकली दही के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

पुलिस टीम ने मौके पर खाद्य आपूर्ति टीम को बुलाकर सेंम्पलिंग की कार्यवाही करते हुए नकली पनीर/दही को किया नष्ट।

 

पछवादून में लम्बे समय से नकली पनीर सप्लाई का एसएसपी देहरादून ने स्वंत संज्ञान लेकर कठोर कार्यवाही करने के दिये निर्देश।

 

थाना सेलाकुई

 

एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को नियमित रूप से मिलावटी खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी तथा विक्रय में लिप्त व्यक्तियों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मिली गोपनीय सूचना पर थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 02/02/2026 को सेलाकुई बाजार में चैकिंग के दौरान माया देवी यूनिवर्सिटी के पास धूलकोट तिराहे से सेलाकुई बाजार की और तेज गति से आती हुई कार संख्या UK07FH7883 ब्रेजा लाल रंग को एवं कार संख्या UK07BY 9350 बलेनो को पुलिस टीम द्वारा रोककर चैक किया गया तो कार संख्या UK07FH7883 में तथा कार संख्या UK07BY 9350 में भारी मात्रा में पनीर व दही रखी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में वाहन चालकों द्वारा उक्त पनीर को नकली होना बताया गया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी को अवगत करते हुये उनकी टीम को मौके पर बुलाया गया जिनके द्वारा उक्त पनीर एवं दही की मौके पर सेंम्पलिंग की गयी तो उक्त पनीर एवं दही का नकली होना पाया गया। जिस पर पुलिस एवं खाद्य विभाग की टीम के द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये नकली पनीर एवं नकली दही को नष्ट किया गया अभियुक्तों के विरूद्ध थाना सेलाकुई में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दोनों वाहनों चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहनों को सीज किया गया।

 

पूछताछ विवरणः-

पूछताछ में अभियुक्त वसीम एवं प्रदीप द्वारा बताया गया कि वह उक्त नकली पनीर को बाबर निवासी लक्सर एवं दिनेश लुथरा निवासी नेहरु कालोनी से खरीद कर लाये है जिसे वह एक शादी की बुंकिग के लिए देने जा रहा थे, इसी दौरान पुलिस ने चैकिंग के दौरान उन्हें पकड लिया गया।

 

नाम/पता अभियुक्त :

 

1- वसीम पुत्र साबीर निवासी सी-15 टर्नर रोड थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 28 वर्ष

2- प्रदीप कुमार पुत्र उदय राम निवासी शंकरपुर थाना सहसपुर जिला देहरादून उम्र 44 वर्ष

 

पुलिस टीम

1. उ0नि0 पी. डी. भट्ट थानाध्यक्ष सेलाकुई

2. व0उ0नि0 जितेन्द्र कुमार

3. उ0नि0 सुमेर सिंह

4. का. प्रवीण कुमार

5. का. बृजेश रावत

6. का. उपेन्द्र भण्डारी

7. का. सोहन

 

खाद्य आपूर्ति टीमः-

 

1. श्री मनीष स्याना असिस्टेन्ट कमिसनर (एफडीए) देहरादून।

2. श्री संजय तिवारी (वरिष्ठ एफएसओ विकासनगर) देहरादून।

3. श्री रमेश सिंह वरिष्ठ एफएसओ देहरादून।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।