National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 6, 2026 4:03 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 6, 2026 4:03 am

जौनसार के लाखामंडल म्यूंडा गांव के गडार छानी में हुई एक युवक की हत्या

जौनसार के लाखामंडल म्यूंडा गांव के गडार छानी में हुई एक युवक की हत्या

जौनसार क्षेत्र की शांत वादियां अब अशांत होने लगी है, एक मामला लाखामंडल क्षेत्र के म्यूंडा गांव का सामने आया है, गांव में प्रेम प्रसंग के चलते सिलामू निवासी सोनू दास की हत्या हुई है, बताया जा रहा है कि म्यूंडा गांव के गडार छानी में प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने युवक सोनू की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी उसके बाद आरोपियों ने शव को बिस्तर में लपेटकर गडर छानी में छोड़कर फरार हो गए घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो उन्हें सोनू दास का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला, जिसकी शिकायत परिजनों ने तुरंत लाखामंडल पुलिस चौकी में की उसके बाद पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया चौकी इंचार्ज जयपाल गोसाई ने बताया कि मृतक के शरीर को सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं जिससे प्रतीत होता है कि युवक की हत्या हुई है परिजनों ने पुलिस में कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर भी दी थाना अध्यक्ष चकराता शीशपाल राणा ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है शुरूआती जांच में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की बात सामने आई है, पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है, स्वजनों के तहरीर के आधार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है, जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *