National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 4:04 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 4:04 pm

गढ़वाल भवन की 102वें स्थापना दिवस पर जौनसारी फिल्म

 

गढ़वाल भवन की 102वें स्थापना दिवस पर जौनसारी फिल्म “मैरे गांव की बाट” को  सर्वश्रेष्ठ  उत्तराखंडी फिल्म का सम्मान

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में उत्तराखण्ड प्रवासियों के गौरव प्रतीक गढ़वाल भवन की 67वें स्थापना जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में जौनसारी भाषा की पहली फिल्म “मैरे गांव की बाट” को 2023 और2024  की सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंडी फिल्म घोषित करते हुए इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक को “गढ़ गौरव वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सम्मान–2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जौनसारी संस्कृति की विरासत, सामाजिक संरचना और मूल्यों को सिनेमा के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रदान किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखण्ड की आंचलिक फिल्मों ने राज्य की विविध लोक भाषाओं, सांस्कृतिक परंपराओं, सामाजिक यथार्थ और क्षेत्रीय समस्याओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही इन फिल्मों के विस्तार से लेखकों, गीतकारों, संगीतकारों, कलाकारों, तकनीशियनों तथा सिनेमाघरों से जुड़े कर्मियों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं।

“मैरे गांव की बाट” जौनसारी भाषा की पहली फिल्म है, जिसे 5 दिसंबर 2024 को उत्तराखंड, दिल्ली एवं हिमाचल प्रदेश के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया था जो लगभग डेढ़ महीने तक हाउसफुल रही।फिल्म को समाज के सभी वर्गों से व्यापक सराहना मिली है। जौनसार के पर्वतीय परिवेश में बुनी गई इसकी सशक्त कहानी, प्रभावशाली पटकथा, उत्कृष्ट गीत-संगीत और सधा हुआ निर्देशन इसे उत्तराखण्डी लोक भाषाओं के सिनेमा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बनाते हैं। फिल्म में भावनात्मकता, हास्य, नाटकीयता और पहाड़ी संस्कृति की समृद्ध परंपराओं का संतुलित समन्वय देखने को मिलता है। नारी सम्मान और आज भी प्रासंगिक संयुक्त परिवार व्यवस्था का संवेदनशील चित्रण फिल्म की विशेष उपलब्धि है। सुमिकल प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के प्रस्तुतकर्ता के. एस. चौहान, लेखक-निर्देशक अनुज जोशी, मुख्य अभिनेता अभिनव सिंह चौहान, गीतकार श्याम सिंह चौहान तथा संगीतकार अमित वी. कपूर हैं।

उल्लेखनीय है कि द्वितीय उत्तराखंडी फिल्म अवार्ड 2025 में भी फिल्म “मैरे गांव की बाट” को उसकी सशक्त विषयवस्तु, भावनात्मक प्रस्तुति और ग्रामीण जीवन के यथार्थ चित्रण के लिए स्पेशल जूरी मेंशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान फिल्म से जुड़ी पूरी टीम की रचनात्मक मेहनत और उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत को सिनेमा के माध्यम से सशक्त रूप में प्रस्तुत करने के प्रयासों का प्रमाण है।

गढ़वाल हितैषिणी सभा, दिल्ली द्वारा निर्माताओं, अभिनेताओं, रंगकर्मियों एवं साहित्यकारों के एक सम्मानित पैनल का गठन किया गया था, जिसने उत्तराखण्डी सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान देने वाली फिल्मों का चयन किया। पैनल ने सर्वसम्मति से जौनसारी भाषा की पहली फिल्म “मैरे गांव की बाट” को इस सम्मान के लिए चुना।

गौरतलब है कि इससे पूर्व इसी मंच से गढ़वाली भाषा की फिल्म “मेरु गौ” को 2023 में सर्वश्रेष्ठ  फिल्म के लिए सम्मानित किया गया था। चुका है। गढ़वाल हितैषिणी सभा ने जौनसारी भाषा की पहली फिल्म को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान कर गौरवान्वित महसूस किया है। यह सम्मान न केवल जौनसारी सिनेमा के लिए, बल्कि सम्पूर्ण उत्तराखण्डी लोक संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और पहचान की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में स्मरणीय रहेगा।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।