National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 11:38 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 11:38 pm

विकासनगर पुलिस द्वारा वाहन चोर के 02 शातिर अपराधियो को किया गिरफ्तार

विकासनगर पुलिस द्वारा वाहन चोर के 02 शातिर अपराधियो को किया गिरफ्तार

दिनांक 28/1/2024 को वादी शाहरुख पुत्र जरीफ निवासी बरला पुलिस चौकी बरला जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 हाल निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून ने कोतवाली विकासनगर पर आकर एक तहरीर बावत दिनांक -28/1/2028 को मेरी मो0सा0 संख्या –UK16A-1677 किसी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने सम्बन्धित दाखिल की। दाखिला तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर पर तत्काल धारा 379 भादवि में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना अ0उ0नि0 नौशाद अंसारी कोतवाली विकासनगर के सुपुर्द की गयी ।
क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण के लिए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय द्वारा दिए गए आदेश – निर्देशों के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी विकासनगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में टीमें गठित कर गठित टीम को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबीरों को सक्रिय कर उक्त चोरी की घटना के सम्बन्ध में अवगत कराकर रवाना किया गया गठित टीमों द्वारा *दिनांक 29.08.2023 को मुखबिर की सूचना पर (1)मुरसलीन उर्फ बोला पुत्र जहूर हसन निवासी ग्राम ढकरानी कोतवाली विकासनगर उम्र -36 वर्ष (2)जावेद पुत्र माना खान निवासी रामपुर बारापुर थाना माजरा जिला सिरमौर हि0प्र0 उम्र -35 वर्ष को चोरी हुये वाहन सख्या UK16A-1677 मो0सा0 के साथ स्थान राजपाल नर्सरी पौंटा रोड से गिरफ्तार किया गया। अभि0को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है

नाम पता अभि0
(1)मुरसलीन उर्फ बोला त्र जहूर हसन निवासी ग्राम ढकरानी कोतवाली विकासनगर उम्र -36 वर्ष
(2)जावेद पुत्र माना खान निवासी रामपुर बारापुर थाना माजरा जिला सिरमौर हि0प्र0 उम्र -35 वर्ष ।

अभि0गणो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

बरामदगी
01- वाहन सख्या UK16A-1677 मो0सा0
थाना विकासनगर की पुलिस टीम
1- उ0नि0 कविन्द्र राणा चौकी प्रभारी हरबर्टपुर थाना विकासनगर जनपद देहरादून
2- अ0उ0नि0 नौशाद अंसारी चौकी हरबर्टपुर कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून
3- हे0कानि0 353 नीरज शुक्ला चौकी हरबर्टपुर कोतवाली विकासनगर
4- कानि0 14 ना0पु0 अमित चौकी हरबर्टपुर कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून
5- कानि0 1354 चमन सिंह चौकी हरबर्टपुर कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।