National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 6:11 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 6:11 am

07 दिवसीय युवा आपदा मित्र आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

07 दिवसीय युवा आपदा मित्र आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

 

भारत सरकार की युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत सचिव, उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों तथा जिलाधिकारी महोदय देहरादून एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महोदय देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 20 दिसंबर 2025 से आयोजित 07 दिवसीय विशेष आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम 03 यूके बटालियन एनसीसी के कुल 57 एनसीसी कैडेट्स हेतु संचालित किया गया। प्रशिक्षण अवधि के दौरान भारतीय सेना के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे तथा जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून के अनुभवी मास्टर ट्रेनर, श्री राजू शाही द्वारा कैडेट्स को विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ एवं त्वरित बाढ़, वज्रपात, सूखा, आपदा प्रबंधन अधिनियम, खोज एवं बचाव (रेस्क्यू), रस्सी आधारित तकनीकें (रैपलिंग, क्लाइंबिंग, जुमरिंग), रिवर क्रॉसिंग, प्राथमिक उपचार, सैटेलाइट फोन एवं आपातकालीन संचार उपकरणों का उपयोग, भोजन एवं जल संरक्षण तथा आपदा के समय स्वयं एवं दूसरों के सुरक्षित बचाव के प्रभावी तरीकों की सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई।0

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर ओल्ड बुचडी गढ़ी कैंट, देहरादून में आयोजित समारोह के दौरान कर्नल मानोष दास, कमान अधिकारी 03 यूके बटालियन एनसीसी, द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थी कैडेट्स को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर कमान अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी महोदय एवं अपर जिलाधिकारी महोदय (वि0/रा0), देहरादून का विशेष आभार व्यक्त करते हुये कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं में आपदा के प्रति जागरूकता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा भावना का विकास करते हैं तथा उन्हें किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने हेतु सक्षम बनाते हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेट्स को एक सशक्त, प्रशिक्षित एवं जिम्मेदार “आपदा मित्र” के रूप में तैयार किया गया है। कार्यक्रम के अंत में सभी कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल घोषित किया गया। इस अवसर पर भारतीय सेना की ओर से एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल लोक बहादुर मल्ल, कैंप सूबेदार ललित सिंह, प्रशिक्षण जेसीओ नायब सूबेदार मेहरबान सिंह, श्री सुशील सिंह कैन्तुरा एवं श्री किशन राजगुरू, मास्टर टेªनर, युवा आपदा मित्र आदि उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।