National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 6:11 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 6:11 pm

आयुष रोहिला की UPSC IES परीक्षा में ऐतिहासि

आयुष रोहिला की UPSC IES परीक्षा में ऐतिहासिक सफलता: 52वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

विकास नगर के होनहार और प्रतिभाशाली युवा आयुष रोहिला ने UPSC IES परीक्षा में अपनी अथक मेहनत और दृढ़ संकल्प से 52वीं रैंक प्राप्त की है। यह उपलब्धि उनके निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
आयुष के पिता, गिरीश कुमार रोहिला, विकास नगर में ‘विद्यार्थी पुस्तक भंडार’ नामक एक प्रसिद्ध बुक सेलर शॉप चलाते हैं, जो विकास नगर में काफी मशहूर है। उनकी माता, मंजू रोहिला, गृहिणी हैं और आयुष की पढ़ाई में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। मंजू रोहिला ने निरंतर आयुष का सहयोग किया और उन्हें प्रोत्साहित किया, जिससे आयुष इस मुकाम तक पहुँच पाए।
आयुष का परिवार एक सामान्य पृष्ठभूमी से है, लेकिन उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस ऊँचाई तक पहुँचाया। उनके छोटे भाई आदित्य रोहिला श्रीनगर के NIT से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जो परिवार की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
आयुष की इस सफलता से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा विकास नगर गर्व महसूस कर रहा है। उन्हें इस अद्भुत उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ!

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।