National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 10:30 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 10:30 pm

देहरादून रिखणीखाल विकास समिति का वार्षिकोत्सव 28 दिसम्बर, 2025 को ।

देहरादून/रिखणीखाल-

 

      देहरादून रिखणीखाल विकास समिति का वार्षिकोत्सव 28 दिसम्बर, 2025 को ।

 

देहरादून रिखणीखाल विकास समिति एक पंजीकृत संस्था है,जिसमें रिखणीखाल प्रखंड के जनपद देहरादून मेें निवासरत लोगों का एक विशाल समूह बनाया गया है।विगत वर्षों की भाँति यह समिति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव मनाने जा रही है।इसके लिए समिति ने दिनांक 28 दिसम्बर, 2025 रविवार प्रात: 10 बजे का समय निश्चित किया है।जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, सामूहिक नृत्य, निशुल्क चिकित्सा शिविर, जलपान व भोजन की समुचित प्रबंध किया गया है।ये कार्यक्रम कृष्णा गार्डन, कारगी चौक देहरादून मेें आयोजित किया गया है।कृष्णा गार्डन कारगी चौक से बंजारावाला की ओर जाने वाली सड़क पर दाहिने तरफ मात्र 250 मीटर की दूरी पर स्थित है।

इस सम्मेलन में आपको रिखणीखाल विकास खंड के प्रत्येक गाँव व पट्टी के लोगों का समावेश दिखाई देगा।यह सांस्कृतिक कार्यक्रम अपराह्न 3 बजे तक अनवरत रूप से चलता रहेगा।

देहरादून के कोने कोने में बसे लोगों से अपील है कि अवश्य इस वार्षिकोत्सव सम्मेलन/ समारोह में परिवार सहित सम्मिलित होने की अभिलाषा रखते हैं। ये मौका है आपको अपने लोगों से मिलने का,इसे न चूकें।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *