National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 5:44 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 5:44 pm

क्रीड़ा भारती दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, देवभूमि कबड्डी अकादमी की टीम प्रथम

क्रीड़ा भारती दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, देवभूमि कबड्डी अकादमी की टीम प्रथम

 

विकासनगर, 21 दिसंबर। क्रीड़ा भारती उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता रविवार को देवभूमि अकादमी विकासनगर में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रो की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार खेल भावना का प्रदर्शन किया।

अंडर-19 वर्ग में देवभूमि अकादमी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आसाराम इंटर कॉलेज की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में एनफील्ड स्कूल की टीम ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया तथा देवभूमि अकादमी की बालिका टीम द्वितीय स्थान पर रही।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कबड्डी ओपन में देवभूमि कबड्डी अकादमी की ए टिम और देवभूमि कबड्डी अकादमी की बी टीम के बीच खेला गया, जिसमें देवभूमि अकादमी की ए टीम विजई रही।

जिसमें दर्शकों ने रोमांचक खेल का भरपूर आनंद लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह राणा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि क्रीड़ा भारती का उद्देश्य प्राचीन भारतीय खेलों को प्रोत्साहन देना और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2036 में भारत में प्रस्तावित ओलंपिक खेलों में कबड्डी को शामिल कराने के लिए संगठन राष्ट्रव्यापी अभियान चला रहा है।

इस अवसर पर विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि युवाओं को नशे और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहकर खेलों की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक संतुलन और अनुशासन का भी प्रतीक हैं।

वन पंचायत के अध्यक्ष एवं भाजपा उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने भी युवाओं को अधिक से अधिक खेलकूद में भाग लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद, मेरठ प्रांत की प्रदेश उपाध्यक्ष मौसम चौहान, उत्तराखंड क्रीड़ा भारती ने भारती के उपाध्यक्ष रणवीर सिंह तोमर, भारत चौहान, देवभूमि अकादमी के अध्यक्ष धन सिंह चौहान, आरएसएस प्रचारक सौरभ कुमार, गोपाल चौहान, कृपाल नेगी, आकाश चौरसिया, कमांडेंट उमंग खत्री, स्वराज सिंह तोमर, राजेश चौहान, नैन सिंह राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में अर्जुन शर्मा और जवाहर सिंह शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर ने किया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।