National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 6:31 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 6:31 pm

उदयनिधि स्टालिन के बाद डीएमके सांसद ने दिया विवादित बयान, कहा- सनातन धर्म HIV से ज्यादा खतरनाक ।

DMK MP A RAJA gave controversial statement after Udhayanidhi Stalin said Sanatan Dharma is more dang- India TV Hindi

Image Source : PTI
डीएमके सांसद ए राजा

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर दिए गए विवादित बयान का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि डीएमके के एक और नेता ने विवादित बयान दिया है। डीएमके सांसद ए राजा ने कहा कि सनातन धर्म सामाजिक बीमारी है। यह कुष्ठ रोग और HIV से भी ज्यादा घातक है। ए राजा ने इसपर बोलते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री कहते हैं कि सनातन धर्म की रक्षा करो और उसका पालन करो। अगर वो सनातन धर्म का पालन करते तो वे इतनी बार विदेश नहीं जाते। 

उदयनिधि के बाद अब डीएमके सांसद का विवादित बयान

ए राजा ने इस दौरान पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। ए राजा ने आगे कहा, ‘आज मंत्रिमंडल के लोगों को बुलाकर सनातन धर्म के प्रचार की बात कह रहे हैं। मैंने पीएम मोदी और अमित शाह को चुनौती दी है कि अगर सनातन के बारे में जानना है और यदि बहस करना है तो मैं इसके लिए तैयार हूं। दिल्ली में आप 1 करोड़ लोगों की भीड़ बुलाइए। आपके शंकराचार्य को भी मंच पर बिठाइये। आप अपने साथ सारे तीर-कमान, भाला, तलवार लेकर आईए और मैं सिर्फ अंबेडकर और  पेरियार की किताब लेकर आऊंगा।’

मैं चुनौती देता हूं…

डीएमके सांसद ने कहा, ‘आपके साथ जगत गुरु हैं और मैं एक साधारण इंसान हूं। आपकी नजरों में मामूली पंचम शूद्र हूं। तुम जहां बुलाओंगे मैं वहां आने को तैयार हूं। आऊंगा लेकिन हिंदी नहीं बोलूंगा। सिर्फ अंग्रेजी बोलूंगा और अगर अंग्रेजी समझ नहीं आती है तो उसका जिम्मेदार मैं नहीं है।’ ए राजा ने कहा कि उदयनिधि ने बहुत नरमी से बयान दिया था। मैं और सख्त लहजे में बात करूंगा। अगर सनातन के बारे में बोलने के लिए आपके पास कोई है तो सबके सामने इस मंच से चुनौती देता हूं कि दिल्ली में जहां बुलाओ ए राजा आने के लिए तैयार है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Source link

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।