National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 6:08 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 6:08 pm

कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन

कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन

 

सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें मनमोहक नृत्य, मधुर गीत तथा रोचक खेल शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों ने समारोह को और भी यादगार बना दिया। कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों एवं साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

फिर कक्षा ग्यारहवीं के छात्र छात्राओं द्वारा कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे पहाड़ी नाटी, बालीवुड गीतों पर आधारित नृत्य, हास्य नृत्य भी प्रस्तुत किए गए तथा विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।

विदाई समारोह – उपाधियाँ एवं सम्मान

 

मिस्टर एंड मिस पर्सनैलिटी- वैभव मैथानी , शिवांगी

मिस्टर एंड मिस स्पार्कल ओजस कौशल,अनन्या

 मिस्टर एंड मिस डिसेंट उत्कर्ष चौधरी ,प्रतिभा मलिक

मिस्टर एंड मिस वर्सेटाइल हर्ष , प्रियांशी गुप्ता

मिस्टर एंड मिस स्टेज परफॉर्म कार्तिक कश्यप ,ऐश्वर्या आदि को खिताब दिया गया

निर्णायक मंडल की भूमिका में विद्यालय श्रीमती ममता शर्मा, अदिति एवं सोनालिका के नेतृत्व में मिस्टर फेयरवेल अभिनव गुप्ता और मिस फेयरवेल ज्योति बिष्ट  बने। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा द्वारा कक्षा बारहवीं के छात्र- छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा, प्रबंधक महोदय श्री रविकांत सपरा, श्रीमती रशिता सपरा, निर्देशिका सुश्री रश्मि गोयल प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी तथा रश्मि चौधरी, मांसी पवार, मोहिद, विभु गोयल,विद्या जोशी, सचिन पवार, आशीष कर्णवाल आदि समस्त अध्यापकगण भी मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।