National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 6:06 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 6:06 pm

विशाल शर्मा बने प्रदेश अध्यक्ष, अकलेश जैन को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

विशाल शर्मा बने प्रदेश अध्यक्ष, अकलेश जैन को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

मेघा तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ में सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों से लंबे समय से सक्रिय रहे विशाल शर्मा और अकलेश जैन को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच से जुड़े संगठनात्मक विस्तार के तहत विशाल शर्मा को छत्तीसगढ़ महाबली सेना का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि अकलेश जैन को अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच नरेंद्र मोदी विचार मंच का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

 

विशाल शर्मा मूल रूप से मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से ताल्लुक रखते हैं और कम उम्र में रायपुर आकर समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हुए। सामाजिक कार्यों, राष्ट्रप्रेम और सनातन संस्कृति से जुड़े अभियानों के जरिए उन्होंने छत्तीसगढ़ में अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं, महाराष्ट्र के नागपुर से छत्तीसगढ़ पहुंचे अकलेश जैन राजनीति, व्यापार, समाज सेवा और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रदेशभर में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।

 

अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्मगिरि महाराज ने दोनों की सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा और विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए यह दायित्व सौंपा। नियुक्ति के साथ ही संगठन को छत्तीसगढ़ के अंतिम गांव और अंतिम घर तक विस्तार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद विशाल शर्मा ने कहा कि संगठन के उद्देश्यों को जमीन पर उतारने के लिए वे अकलेश जैन के साथ मिलकर पूरे छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे और संगठन को मजबूत करते हुए सदस्यता अभियान को गति देंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठों के मार्गदर्शन और सहयोग से छत्तीसगढ़ में संगठन की जड़ें और मजबूत की जाएंगी।

इन नियुक्तियों के बाद छत्तीसगढ़ के युवाओं, बुद्धिजीवियों और साधु-संतों के बीच उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेशभर से सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने दोनों को बधाई दी है। बधाई देने वालों में कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।