National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 4:11 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 4:11 pm

पारंपरिक भारतीय खेल कबड्डी को वैश्विक मंच और ओलंपिक खेलों में स्थान दिलाने की दिशा में क्रीड़ा भारती ने एक व्यापक अभियान की शुरुआत की है

20 दिसंबर। विकासनगर। पारंपरिक भारतीय खेल कबड्डी को वैश्विक मंच और ओलंपिक खेलों में स्थान दिलाने की दिशा में क्रीड़ा भारती ने एक व्यापक अभियान की शुरुआत की है। देवभूमि कबड्डी अकादमी विकासनगर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने किया।

उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल स्वस्थ जीवन और अनुशासन का प्रतीक हैं। उन्होंने बेटियों को प्रोत्साहित करते हुए पर्वतारोही बछेंद्री पाल का उदाहरण दिया और कहा कि यदि मन में दृढ़ संकल्प हो, तो कुछ भी असंभव नहीं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर जीवन में ऊँचा लक्ष्य तय करने का आह्वान किया।

क्रीड़ा भारती उत्तराखंड के उपाध्यक्ष एवं कबड्डी संयोजक रणवीर सिंह तोमर ने बताया कि वर्ष 2036 में भारत में ओलंपिक खेलों के आयोजन की संभावना को देखते हुए संगठन का प्रमुख लक्ष्य पारंपरिक खेल कबड्डी को ओलंपिक में शामिल कराना है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में क्रीड़ा भारती पूरे देश में राज्य स्तर पर नियमित रूप से कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही है, ताकि यह खेल युवाओं के बीच लोकप्रिय बने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिल सके।

निर्णायक मंडल के सदस्य अर्जुन दत्त शर्मा ने कहा कि दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन में अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग, साथ ही ओपन वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता शामिल होगी। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी छिपी प्रतिभा दिखाने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती हैं।

इस अवसर पर देवभूमि कबड्डी अकादमी के अध्यक्ष धन सिंह चौहान, सचिव भरत सिंह तोमर, भारत चौहान, पूर्व प्रधान दिनेश तोमर, कार्यक्रम अध्यक्ष सुधांशु तोमर, उपाध्यक्ष गौरव तोमर, सचिव आदित्य जोशी, राजेश चौहान, बीर सिंह चौहान, जवाहर दत्त शर्मा, कुंवर सिंह राय, ऋषभ चौहान, संजय राठौर राजेश तोमर, अनिल राठौड़, भरत सिंह, नैंन सिह राणा, अतर सिंह चौहान जितेंद्र सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

अंडर-19 में विभिन्न टीमें दिखा रहीं दम

विकासनगर में चल रही अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में क्विभिन्न विद्यालयों की बालक और बालिकाओं की टीमें भाग ले रही हैं। प्रमुख टीमों में सेंट मैरी विकासनगर, रेनबो चिल्ड्रन्स एकेडमी बाड़वाला, इंटर कॉलेज कट्टापत्थर, एनफील्ड विकासनगर, आसाराम वैदिक इंटर कॉलेज विकासनगर, राज इंटर कॉलेज बाड़वाला, सनराइज इंटर कॉलेज, आसाराम वैदिक इंटर कॉलेज हरबर्टपुर, इंटर कॉलेज नारसन हरिद्वार, ब्राइट एंजेल जीवनगढ़ बी एस कबड्डी रुद्रपुर, इंटर कॉलेज, कालसी, तुलाज इंटरनेशनल सेलाकुई, महर्षि अरविंद घोष डाकपत्थर, गुरुकुल एकेडमी बुलाकीवाला, सरस्वती विद्या मंदिर डाकपत्थर, सैंपियन स्कूल विकासनगर की टीमें शामिल हैं। सभी टीमें शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्ज़ा जमाने के लिए मुकाबला कर रही हैं।

 

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।