National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 7, 2026 8:07 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 7, 2026 8:07 pm

सेपियंस विद्यालय विकास नगर में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन

सेपियंस विद्यालय विकास नगर में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन

 

द सेपियंस स्कूल विकास नगर में दिनांक 20 दिसंबर को कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र छात्राओं के लिए सदनावार वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं,सहित अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सभी सदनों के अभिभावकों, समस्त शारीरिक शिक्षकों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा,रशिता सपरा, प्रबंधक श्री रवि कांत सपरा एवं प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा द्वारा मशाल प्रज्वलन एवं आकाश में गुब्बारे उड़ाकर किया गया। इसके पश्चात खिलाड़ियों ने खेल भावना एवं अनुशासन की शपथ लेकर प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

इस आयोजन में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, खेल कौशल एवं आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय की वार्षिक खेल प्रतियोगिता में छात्र और छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया जिसमें उन्होंने 100,200,400,800,1600, मीटर रेस, लंबी कूद, भाला फेंक, चक्का फेंक , भाला फेंक, लंबी कूद,स्लो साइकिल रेस, रिंग , थ्री लैग रेस आदि प्रतियोगिता में शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अन्य मनोरंजक खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक तथा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा तथा विद्यालय प्रबंधक रविकांत सपरा ने विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए तथा विजेता विद्यार्थियों को उनके बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं प्रदान की।

इस अवसर पर स्कूल एकेडेमिक प्रमोटर नंदी बिष्ट, सुमालती उनियाल ,अश्विनी कुमार,आरती ,विकास, प्रियंका पराशर , सागर , गुरदीप सिंह,शिवकांत , श्वेता , संगीता शर्मा , रेशमा परवीन ख़ुशी राम जोशी,यशी बंसल, भावना गर्ग,शमीम खान, नेहा सिंह, प्रीति एंजेलिना , मानसी पाल, शिवकांत ने आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *