National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 6:07 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 6:07 pm

विकासनगर में दर्दनाक घटना, नामी अधिवक्ता के बेटे ने खुद को मारी गोली

विकासनगर में दर्दनाक घटना, नामी अधिवक्ता के बेटे ने खुद को मारी गोली

प्रधान सम्पादक देवेन्द्र सिंह राय

विकासनगर से इस वक्त की बड़ी और बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। बादामावाला क्षेत्र में रहने वाले एक नामी अधिवक्ता के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 20 वर्षीय युवक अंश गुप्ता ने अपने पिता के लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारी।

घटना उस समय की है जब अंश गुप्ता दोपहर करीब तीन बजे कॉलेज से घर लौटा था। परिजनों के अनुसार, वह पहले अपने पिता के कमरे में गया और फिर अपने कमरे में चला गया। कुछ ही देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर मां और बहन मौके पर पहुंचीं, जहां अंश खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उसके सिर में गोली लगी थी और पास में ही लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी हुई थी।

परिजन आनन-फानन में अंश को उप जिला अस्पताल विकासनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

मृतक अंश गुप्ता उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके पिता विवेक गुप्ता शहर के जाने-माने अधिवक्ता हैं।
कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं के अनुसार, युवक ने पिता के कमरे में बने डिजिटल लॉकर से रिवॉल्वर निकाली थी। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।