National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 15, 2026 9:46 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 15, 2026 9:46 pm

देश के तीसरा बड़ा बैंक है केनरा बैंक- महाप्रबन्धक

देश के तीसरा बड़ा बैंक है केनरा बैंक- महाप्रबन्धक

 

संवादाता राजेश तिवारी 

अंबेडकरनगर। दुलहूपुर बाजार में केनरा बैंक की शाखा के भियांव ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने समारोह पूरक फीता काटकर उद्घाटन किया।

मौके पर महाप्रबंधक अजीत कुमार मिश्र, सहायक महाप्रबन्धक सुधाकर अय्यागारी,ज्योति शर्मा और शाखा प्रबंधक संजीव मिश्रा ने बैंक की योजनाओं से रूबरू कराया। महाप्रबंधक ने बैंक की योजनाओं से लोगों को अवगत कराते हुए जुड़ने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय अयोध्या के प्रबंधक शशि कांत द्विवेदी ने आकर्षक अंदाज में किया। जिसमें ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र में केनरा की शाखा खुलने पर जहां हर्ष व्यक्त किया वहीं यूपी हेड ने कहा कि केनरा बैंक देश का तीसरा बड़ा बैंक है। जिसकी उपस्थिति सरकार के हर बड़े प्रोजेक्ट में है।आज उत्तर प्रदेश में केनरा की 1161 शाखाएं कार्यरत हैं। जिसका 27 लाख करोड़ से अधिक का बिजनेस है। उन्होंने कहा कि देश मे कुल 27 राष्ट्रीयकृत थे। जिनमें से 12 बैंकों में 15 बैंकों का विलय कर दिया गया। अब सरकार सिर्फ 5 बैंक रखेगी।उसी में 7 और बैंकों का विलय हो सकता है। उन पांच में एक बैंक कैनरा रहेगा। इस बैंक में 75 प्रतिशत सरकार की हिस्सेदारी है।

मौके पर मण्डल प्रबन्धक अनुज कुमार मंडल, वरिष्ठ प्रबन्धक लखनऊ दिव्यांशु त्रिपाठी,आशीष वर्मा,ममता चौधरी, संजीव मिश्र

प्रबंधक दुलुपुर शाखा के साथ उमेश कुमार अधिकारी,आशुतोष चौबे

हेड कैशियर के अलावा क्षेत्र के दर्जनों प्रधान, जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *