National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 7, 2026 10:10 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 7, 2026 10:10 pm

तीसरे दिन भी नर्सिंग एकता मंच का धरना जारी, CM आवास कूच की तैयारी तेज

तीसरे दिन भी नर्सिंग एकता मंच का धरना जारी, CM आवास कूच की तैयारी तेज

 

किसान यूनियन और उक्रांद ने दिया पूरा समर्थन

 

देहरादून। नर्सिंग भर्ती में कथित गड़बड़ियों और नई विज्ञप्ति के विरोध में नर्सिंग एकता मंच का धरना शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में बेरोज़गार नर्सिंग अधिकारी तिब्बती मार्केट के समीप धरना स्थल पर जुटे और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

आंदोलन को शनिवार को नया बल मिला जब भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दत्त शर्मा, तथा संगठन के पदाधिकारी मोहम्‍मद साजिद और मोहम्‍मद सलमान धरना स्थल पहुंचे और मंच की मांगों का खुला समर्थन किया।

इसी के साथ उत्तराखंड क्रांति दल के अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों ने भी रविवार के प्रस्तावित बड़े धरने के लिए मंच को अपना पूरा समर्थन देने की घोषणा की।

मंच ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने मांगों पर ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो सोमवार को मुख्यमंत्री आवास कूच किया जाएगा।

 

धरने में अध्यक्ष नवल पुण्डीर, संरक्षक विकास पुण्डीर, उपाध्यक्ष सरिता जोशी, सचिव राजेन्द्र कुकरेती, सह सचिव अनिल रमोला, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवेश रावत, साथ ही स्तुति सती, पपेंद्र, आकाश, अजीत भंडारी, मधु उनियाल, श्वेता डोभाल सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग अधिकारी शामिल रहे।

 

नर्सिंग समुदाय की प्रमुख मांगे

 

1. वर्तमान नर्सिंग भर्ती विज्ञप्ति को तत्काल निरस्त किया जाए और पोर्टल बंद किया जाए।

 

2. भर्ती प्रक्रिया पूर्व की भांति वर्षवार (Year-wise) लागू हो।

 

3. IPHS मानकों के अनुसार 2500 से अधिक पदों पर नई विज्ञप्ति जारी की जाए।

 

4. भर्ती में उत्तराखंड मूल निवासियों को प्राथमिकता दी जाए, बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को अलग रखा जाए।

 

5. आयु सीमा पार कर चुके योग्य अभ्यर्थियों को विशेष आयु-छूट प्रदान की जाए।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *