National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 7:17 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 7:17 am

नाकाम हो चुके स्वास्थ्य मंत्री की बर्खास्तगी को मोर्चा ने भरी हुंकार

नाकाम हो चुके स्वास्थ्य मंत्री की बर्खास्तगी को मोर्चा ने भरी हुंकार

विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं ,स्वास्थ्य विभाग पर मा.उच्च न्यायालय द्वारा चाबुक चलाने के मामले में मंत्री धन सिंह रावत की बर्खास्तगी को लेकर मा. मुख्यमंत्री को संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी, विकासनगर विनोद कुमार को सौंपा । नेगी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के गैर जिम्मेदाराना रवैये एवं अधिकारियों पर नियंत्रण न होने के कारण अस्पतालों में लूट-खसोट, आपात स्थिति में इलाज न मिलने, रेफरल सिस्टम, गर्भवती माताओं की इलाज न मिलने से हो रही मौत, खराब मशीनें, स्टाफ की कमी, दुर्गम क्षेत्रों में चिकित्सकों की तैनाती न होने आदि तमाम मामलों को लेकर जिस तरह से हाल ही में मा.उच्च न्यायालय ने चाबुक चलाया है, उससे स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हो चुकी हैं, इसलिए नैतिकता के आधार पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।नेगी ने कहा कि विगत कुछ माह से, जिस प्रकार स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हुई हैं तथा विभागीय मंत्री का अस्पतालों पर कोई नियंत्रण न होना, सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों द्वारा की जा रही लूट-खसोट,आयुषमान के मरीजों से बीमारी के नाम पर अतिरिक्त पैसे वसूलने, फर्जी बिल, आपात स्थिति में बाह्य मरीजों को आईसीयू/ वेंटिलेटर की सुविधा न मिलने आदि तमाम अव्यवस्थाओं ने स्वास्थ्य मंत्री की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है । कुछ माह से गंभीर रूप से बीमार मरीजों को इलाज न मिलने के कारण मौतों में भी काफी इजाफा हुआ है । स्वास्थ्य मंत्री की मौज मस्ती एवं ढीली पकड़ के कारण मा. न्यायालय लगातार अधिकारियों को इन अव्यवस्थाओं को लेकर तलब पर तलब किये जा रहा है। यही हाल सभी विभागों का है, जो धन सिंह रावत के पास हैं ।मोर्चा सरकार से मांग करता है कि ऐसे विफल व गैर जिम्मेदार स्वास्थ्य मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर बाहर का रास्ता दिखाएं। घेराव/प्रदर्शन में -मोर्चा महासचिव आकाश पंवार , विजयराम शर्मा, ठा. भाग सिंह, हाजी असद, रूपचंद, सलीम मुजीब रहमान, पछवादून अध्यक्ष अमित जैन, सरोज गांधी, प्रवीण शर्मा पिन्नी, वाहिद कुरैशी, मंगला चौधरी, अकरम सलमानी, जयपाल सिंह, परवीन,नरेंद्र तोमर, मान चंद्र राणा, मनोज राय, नाज़िर, यूनुस, जयकृत नेगी, बिल्लू गिल्बर्ट, मंगत साहू, कुंवर सिंह नेगी, विनय गुप्ता,भीम सिंह बिष्ट, प्रकाश पाठक, महेंद्र भंडारी, टीकाराम उनियाल, जगदीश रावत, गुलफाम, अरविंद साहनी,अशोक गर्ग, परिमल गोस्वामी, निशा खातून, गोविंद नेगी, दिनेश राणा, गफूर, रहबर अली, प्रमोद शर्मा, नसीम, सफीक पांडे, सियाराम बिष्ट, नरेश ठाकुर, गुलफाम, श्रवण गर्ग, परवेज, नसीम,सायरा बानो, विनोद जैन,भगत सिंह, निर्मला देवी, नानक सिंह, इमरान, शेर सिंह चौधरी, खुशनुदा, भजन सिंह नेगी, नरेंद्र तोमर ,रईस,जाबिर हसन, इमरान, मनीष कुमार, सलीम मिर्जा, बुशरा, हिमांशु राठौर, भूरा ,क्रिस्टीना, रईस, अरविंद कुमार, रहमान, संध्या गुलरिया, रामशरण, सुनील कुमार मौजूद थे ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।