National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 7:35 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 7:35 am

श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय विकास नगर के द्वारा किया गया कोतवाली विकासनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण ,

 

 श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय विकास नगर के द्वारा किया गया कोतवाली विकासनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण ,निरीक्षण के दौरान दिये गये आवश्यक दिशा – निर्देश।

          आज दिनांक 01/12/2025 को श्रीमान पुलिस क्षेत्राधिकारी महोदय विकास नगर द्वारा कोतवाली विकासनगर का अर्द्ध वार्षिकनिरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना भवन एवं थाना परिसर का भ्रमण कर थाना में बने आवासीय भवन व बैरकों का निरीक्षण किया गया, थाने के मैस का निरीक्षण कर कर्मचारियों के भोजन की व्यवस्था की जानकारी ली।

मालगृह के निरीक्षण के दौरान मालखाने में रखे मालों के रखरखाव एवं मालों के निस्तारण एवं संपूर्ण सरकारी संपत्ति की जानकारी ली गई।

थाने पर उपलब्ध सरकारी संपत्ति व अस्लाह , आपदा उपकरणों का निरीक्षण किया गया, जिनका रखरखाव सही का पाया गया। थाने पर लंबित माल मुकदमाती, लावारिस मालों का निरीक्षण किया गया । मालों के रखरखाव के संबंध में आवश्यक आदेश- निर्देश दिए गए तथा एमवी एक्ट, लावारिश व अभियोगों से संबंधित मालों का शीघ्र निस्तारण व निलामी प्रक्रिया किये जाने हेतु मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान अश्लाह खोलने और जोड़ने के संबंध में मौजूद कर्म गणों से पूछताछ कर खुलवाये गए तथा नियमित अस्लाह खोलने –जोडने का अभ्यास करने हेतु सभी अधि0/कर्म0गणों को निर्देशित किया गया। 

थाना अभिलेखो के निरीक्षण में सभी अभिलेखों को अध्यावधि करने हेतु थाने में उपस्थित सभी कार्यालय कर्म0गणों को निर्देशित किया गया। साथ ही समस्त विवेचकों को ऑनलाइन पोर्टलो की सूचनाओं तथा सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया

निरीक्षण के उपरांत थाने पर उपस्थित समस्त अधिकारी / कर्मचारीगणों को अपराध नियंत्रण और रोकथाम तथा विवेचनाओं व शिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध व शीघ्रता से विधिक निस्तारण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं थाना क्षेत्रान्तर्गत यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए इसके अतिरिक्त अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा सभी कर्मचारी गणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई |

वर्तमान समय में पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रचलित अभियानों जिसमें वांछितों व इनामी अपराधियो की गिरफ्तारी, गैर जमानती वारंटो, एनडीपीएस से संबंधित अपराधियों की धर पकड़ ,मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी करवाई के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये गये।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।