National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 8, 2026 10:51 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 8, 2026 10:51 pm

राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में ‘ राष्ट्रीय एड्स दिवस’ के अवसर पर हुआ NSS के तृतीय एक दिवसीय शिविर का सफल आयोजन

राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में ‘ राष्ट्रीय एड्स दिवस’ के अवसर पर हुआ NSS के तृतीय एक दिवसीय शिविर का सफल आयोजन

आज दिनांक 01/12/2025 को राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में प्राचार्य डॉ०के०एस०जौहरी की अध्यक्षता में NSS, समिति द्वारा ‘ राष्ट्रीय एड्स दिवस‘ के अवसर पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति रश्मि असिस्टेंट प्रो० भूगोल, द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री रोहित कुमार (कार्यक्रम सहायक NSS ) एवं श्री प्रताप राणा (सदस्य NSS ) एवं श्री हरीश नेगी भी मुख्य भूमिका में रहे। गोष्ठी के दौरान कार्यक्रम संयोजक श्रीमती रश्मि असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल, ने एड्स के बारे में जानकारी दी एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवा पर क्विज का आयोजन किया। इसके अंतर्गत NSS पर 20 प्रश्न पूछे गए थे, जिसमें कुल 24 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। क्विज के मूल्यांकन में प्राध्यापिका श्रीमती सीमा, सुश्री मीरा रावत एवं प्राध्यापक श्री रमेश चंद्र, डॉ अंशु टम्टा, श्री कृष्णपाल, श्री जोगेंद्र कुमार, श्री धिरेश विजल्वाण की भूमिका रही वही निर्णायक मंडल में डॉ योगेन्द्र गुसाईं असिस्टेंट प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान,डॉ प्रमोद सिंह असिस्टेंट प्रो० भूगोल एवं डॉ श्याम कुमार असिस्टेंट प्रो समाजशास्त्र की भूमिका रही। अंतिम निर्णायक मंडल के द्वारा जारी परिणाम के अनुसार क्विज प्रतियोगिता में NSS स्वयंसेवी – देवयानी एवं रेणुका राणा (B.Sc. तृतीय सेम) ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, मयंक रावत (B.Sc प्रथम सेम) ,तानिया (B.A तृतीय सेम) एवं सृष्टि (B.Sc तृतीय सेम) ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा काजल (बी ए प्रथम सेम) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। NSS स्वयंसेवक यूनिट के अतिरिक्त महाविद्यालय के छात्र सुशील सिंह नेगी M.A राजनीति विज्ञान ने ओवरऑल सर्वोच्च अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात NSS लक्ष्य गीत ‘ स्वयं सजे वसुंधरा संवार दे’ गायन के बाद प्राचार्य डॉ० के० एस० जौहरी के अनुमोदन उपरांत NSS कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं , प्राध्यापक एवं कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *