National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 22, 2026 4:28 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 22, 2026 4:28 am

अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार, वैगनआर भी बरामद 

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार, वैगनआर भी बरामद 

 

थाना बसखारी पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए अभियुक्त दिनेश कुमार सिंह पुत्र स्व0 कुंजनाथ सिंह को अवैध पिस्टल मय कारतूस के साथ गिरफ्तार किया जिसमें चार पहिया वाहन भी बरामद हुआ। पूरा प्रकरण यह है कि दिनांक 29/30.11.2025 की रात्रि को थानाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय के कुशल पर्वेक्षण में थाना बसखारी पुलिस बल द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गोलपुर तिराहा किछौछा से दिनेश कुमार सिंह पुत्र स्व0 कुंजनाथ सिंह उम्र करीब 47 वर्ष निवासी जल्दीपुर थाना कटका जनपद अम्बेडकरनगर को एक अवैध पिस्टल .32 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .32 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त दिनेश के खिलाफ उक्त पिस्टल के साथ गिरफ्तारी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 334/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया । बताते चलें कि शशांक कुमार शुक्ला मय हमराह हे0का0 बालकृष्ण तिवारी, का0 अमित चौरसिया, का0 कुंवरपाल द्वारा गोलपुर तिराहा किछौछा में बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी । उसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर एक अभियुक्त दिनेश कुमार सिंह उम्र करीब 47 वर्ष पुत्र स्व0 कुंजनाथ सिंह निवासी जल्दीपुर थाना कटका जनपद अम्बेडकरनगर को एक चार पहिया वाहन मारूती सुजुकी वैगनार सफेद रंग वाहन संख्या HR55AA0105 से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय, व0उ0नि0 शशांक शुक्ला , हे0का0 बालकृष्ण तिवारी, हे0का0 अमित चौरसिया, का0 कुवर पाल थाना बसखारी जनपद अम्बेडकरनगर मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *