National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 7:51 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 7:51 am

एयरपोर्ट विस्तारीकरण में किसी प्रकार की बाधा अनुमन्य नहीं:डीएम

एयरपोर्ट विस्तारीकरण में किसी प्रकार की बाधा अनुमन्य नहीं:डीएम

उत्तराखंड देहरादून-: आज शुक्रवार को डीएम सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जौलीग्रांट एयरपोर्ट की एयरफील्ड पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में हवाई अड्डे के 10 किलोमीटर संचालन क्षेत्र में पक्षियों और वन्यजीवों की गतिविधियों को नियंत्रित करने और पर्यावरण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए एहतियाती तौर पर सुरक्षा के सभी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में से एक है। एयरपोर्ट विस्तारीकरण में किसी प्रकार की बाधा अनुमन्य नहीं होगी। प्रभावितों को तुरंत मुआवजा वितरण करें। डीएम ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण में राज्य की आय में तो इजाफा होगा ही, इसके अलावा स्थानीय लोगों को नौकरी, रोजगार के साथ वर्ल्ड मैप पर राज्य की संस्कृति और परंपरा की झलक भी दिखेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि विमान, पैसेंजर, आमजन की सुरक्षा हमारा कर्तव्य है। डीएम ने डोईवाला नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि एयरपोर्ट के निकट केशवपुरी में स्थित डंपिंग यार्ड में मौजूद कूडा निस्तारण में तेजी लाए। टेंडर प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें। कूडा निस्तारण हेतु ट्रामेल एवं पोकलैंड मशीनें तत्काल खरीदी जाए। जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि ट्रामेल व पोकलैंड मशीन पालिका द्वारा जब तक क्रय नहीं की जाती है, तब तक पालिका का कोई भी प्रस्ताव स्वीकृत नहीं किया जाएगा। डंपिग यार्ड को टिन शेड से कवर करें और मैनपावर और मशीनें बढ़ाते हुए तेजी से कूडे का निस्तारण किया जाए। बर्ड हिट की घटनाओं एवं वन्यजीवों की गतिविधियों को नियंत्रित करने हेतु जिलाधिकारी ने हवाई अड्डा परिचालन क्षेत्र में एकत्रित होने वाले कूड़े का भी नियमित निस्तारण करने को कहा। डीएम ने निर्देश दिए कि एयरपोर्ट के आसपास स्थित सभी दुकानों, होटल, रेस्टोरेंट की भी पड़ताल कराकर नियमानुसार निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट की 10 किमी परिधि में केशवपुरी में स्थित डंपिंग साइट के विस्थापन की आवश्यकता पर जिलाधिकारी ने एसडीएम डोईवाला को डंपिंग यार्ड अन्यत्र शिफ्ट कराने हेतु सप्ताह के भीतर सरकारी भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। साथ ही मौजूद भूमि जिस पर अभी डंपिंग यार्ड स्थित है, उस भूमि की श्रेणी भी बताए। हवाई अड्डा परिसर के अंदर और बाहर नाली की क्षमता में मौजूदा विसंगति और नाले की सफाई की समस्या पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के माध्यम से जल्द से जल्द काम शुरू करते हुए समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

 

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट के आसपास कचरे की डंपिंग, मांस की दुकानें होने, निर्धारित ऊंचाई से अधिक पेड़ या इमारतें होने पर बर्ड स्ट्राइक की संभावनाए अधिक रहती है। उन्होंने एयरपोर्ट की 10 किमी परिधि में स्थित डंपिंग यार्ड विस्थापन की आवश्यकता और परिसर के बाहर और अंदर की निकासी नाली की क्षमता में विसंगति की समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, एसडीएम अपर्णा ढ़ौडियाल, विमानपत्तन निदेशक बीसीएच नेगी, उप महाप्रबंधक अमित जिन्दल, उप महाप्रबंधक अनिल कुमार मस्ताना, प्रबंधक शुभम वत्स, डोईवाला नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एलएल शाह, निरीक्षण सचिन सिंह रावत कुलदीप खत्री आदि उपस्थित थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।