National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 6:08 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 6:08 pm

संविधान दिवस के अवसर पर युवा संसद (तरूण सभा) कार्यक्रम का आयोजन किया गया

संविधान दिवस के अवसर पर युवा संसद (तरूण सभा) कार्यक्रम का आयोजन किया गया

शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में आज दिनांक 26 नवम्बर, 2025 को संविधान दिवस, एवं युवा संसद (तरुण सभा) का आयोजन किया गया, महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह के मागदर्शन में सर्वप्रथम वंदे मातरम् गीत गाया गया तद्‌पश्चात संविधान दिवस का आयोजन किया गया, प्रभारी प्राचार्य डॉ. सिंह ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना एक दर्पण है जो स्वतंत्रता समानता एवं भ्रातृत्व की भावना की प्रेरणा से नागरिको को प्रेरित करती है, युवा संसद (तरुण सभा) के नोडल अधिकारी श्री कृष्णपाल सिंह ने युवा संसद में कर रहे प्रतिभागियों का नेतृत्व एवं मार्गदर्शन किया तथा कहा की संसद का आयोजन का मुख्य उद्‌देश्य छात्र-छात्राओं में राजनीतिक चेतना का विकास करना है। इस कार्यक्रम में तरूण सभा में लोकसभा अध्यक्ष- नीकिता एम० ए० प्रथम सेमेस्टर, प्रधानमंत्री अनीशा शाह बी०ए० पंचम सेमेस्टर रक्षा मंत्री सुशील कुमार बी०ए० पंचम सेमेस्टर,गृह मंत्री सृष्टि नेगी बी एस०सी० तृतीय सेमेस्टर, वित्त मंत्री रेणुका राणा बी० एस० सी० तृतीय सेमेस्टर, प्रतिपक्ष – देवयानी बी०एस०सी० तृतीय सेमेस्टर एवं छात्र-छात्राएं माननीय सांसद की भूमिका में रहे।

 

76 वांं संविधान दिवस तथा संविधान की प्रासंगिकता पर विस्तार से वर्णन श्री रमेश चन्द्र (असिस्टेंट प्रोफेसर) राजनीति विज्ञान ने किया, इस अवसर पर महाविधालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी, एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।