National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 5:44 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 5:44 pm

सेपियंस विद्यालय विकास नगर में आयोजित सहोदय सीनियर बालक वर्ग एथलीट प्रतियोगिता

सेपियंस विद्यालय विकास नगर में आयोजित सहोदय सीनियर बालक वर्ग एथलीट प्रतियोगिता

अंतर विद्यालय सहोदय बालक वर्ग एथलीट प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 12 नवम्बर को सेपियंस स्कूल विकासनगर में किया गया जिसमें 26 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी द्वारा खेल मशाल जलाकर प्रतियोगिता का प्रारंभ किया।

स्वागत गीत गा कर वहां उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया गया। एन०सी०सी० कैडेट्स और विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्रतिभागियों द्वारा मार्च पास्ट का भी आयोजन किया गया।

सफ़ेद कबूतर उड़ा कर शांति का संदेश दिया गया।

तत्पश्चात 100 मी०,200मी०,400 मी०,800 मी०,1600 मी०दौड़ , गोला फेंक, चक्काफेंक, भाला फेंक , लम्बी कूद, रिले रेस प्रतियोगिता करवाई गई।

प्रतियोगिता के बीच में विद्यालय प्रधानाचार्य ने अपने प्रेरणा दायक भाषण में खेलों के महत्व को समझाया।

 

1600 मी० छात्र दौड़ में प्रथम स्थान एस एन मेमोरियल स्कूल , द्वितीय स्थान गुरु नानक मिशन स्कूल, तृतीय स्थान जिम पायनियर्स स्कूल रहा।

 

100 मी०बलूनी पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान , द्वितीय स्थान इंडियन पब्लिक स्कूल, तृतीय स्थान दून ग्लोबल स्कूल रहा।

 

200 मी० छात्र दौड़ में दून ग्लोबल स्कूल, द्वितीय स्थान जिम पायरिनर स्कूल, तृतीय स्थान बलूनी पब्लिक रहा।

400 मीटर छात्र वर्ग में प्रथम स्थान दून ग्लोबल स्कूल, द्वितीय स्थान सेपियंस स्कूल हर्बटपुर और तृतीय स्थान बलूनी पब्लिक स्कूल रहा।

 

800 मीटर छात्र वर्ग में प्रथम स्थान सेपियंस स्कूल विकास नगर , द्वितीय स्थान दून ग्लोबल स्कूल और तृतीय स्थान डी पी एस जीस् कूल रहा।

 

रिले रेस छात्र वर्ग में सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान बलूनी पब्लिक और तृतीय स्थान सेपियंस स्कूल विकास नगर रहा।

 

 

भाला फेंक छात्र में प्रथम स्थान दून युधिष्ठिर स्कूल , द्वितीय स्थान दून ग्लोबल स्कूल, तृतीय स्थान जिम पायनियर स्कूल रहा

 

चक्का फेंक छात्र में प्रथम स्थान दून ग्लोबल स्कूल, द्वितीय स्थान अलटस इंटरनेशनल स्कूल, तृतीय स्थान सेपियंस स्कूल विकास नगर रहा ।

 

गोला फेंक में प्रथम स्थान दून ग्लोबल स्कूल, सेपियंस स्कूल विकास नगर द्वितीय , तृतीय स्थान एस एम एन स्कूल रहा।

 

 

अंक विभाजन के आधार पर छात्रों में प्रथम स्थान दून ग्लोबल स्कूल, द्वितीय स्थान सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर तथा तृतीय स्थान सेपियंस स्कूल विकास नगर एवं बलूनी पब्लिक स्कूल रहा।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री रविकांत सपरा, अक्ष्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी, श्रीमती रशिता सपरा, स्कूल निदेशिका सुश्री रश्मि गोयल ,सेपियंस स्कूल विकास नगर प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा ,श्री पंकज शर्मा (प्रधानाचार्य हिमालयन पब्लिक स्कूल ) श्री बी सी खंडूरी(प्रधानाचार्य ब्रिस्टल पब्लिक स्कूल )ने अपना कीमती समय प्रदान कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा सभी विजेता छात्र- छात्राओं को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।