National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 7, 2026 10:01 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 7, 2026 10:01 am

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजय किशोर का किया जोरदार स्वागत

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजय किशोर का किया जोरदार स्वागत

 

पचावदून।

कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजय किशोर के विकासनगर आगमन पर आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारेबाजी करते हुए नगर परिक्रमा की और फूल-मालाओं से नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया।

इसी दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, चकराता विधायक श्री प्रीतम सिंह का भी विकासनगर आगमन हुआ। हाल ही में उन्हें उत्तराखंड चुनाव कैंपेनिंग कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके आगमन पर जिला अध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में पहाड़ी गली चौक पर जोरदार स्वागत किया गया।

 

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रीतम सिंह ने कहा कि “पूरे प्रदेश में खनन माफिया, शराब माफिया और अन्य माफियाओं का राज चल रहा है। इन्हें उखाड़ फेंकना हर कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर प्रदेश की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार रहें।

साथ ही उन्होंने संजय किशोर को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि “वे एक योग्य और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। पार्टी ने उन पर उचित भरोसा जताया है।”

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि “मेरा कर्तव्य है कि जिले के प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता का सम्मान करते हुए सभी को एकजुट कर संगठन को मजबूत बनाऊँ।”

कार्यक्रम में पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, जमशेद अहमद, राजेंद्र बिंजोला, कांतीराम नौटियाल, राहुल वर्मा, समीर अंसारी, फरमान अहमद, यासीन मिर्जा, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, फहीम अंसारी, रिंकू कनौजिया, असद खान, नौशाद अली, संजय अग्रवाल, हरिओम कोहली, सभासद भारत कालरा, परितोष महेंद्र, भुवन पथ, भूपेश उपाध्याय, अमरदीप मजीठिया, रवि अग्रवाल, साहिल खान, अभिनव चौहान अनुज तोमर अरुण धवल ऋषभ चौहान अमित रमोला अजीत सहित सहित सैकड़ों कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *