National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 11:52 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 11:52 pm

महाविद्यालय में राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया

 

महाविद्यालय में राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया

डाकपत्थर, 9 नवंबर 2025 उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष व्याख्यान माला का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. विजय बहुगुणा ने सर्वप्रथम व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए उत्तराखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य की उपलब्धियों एवं चुनौतियों पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत डॉ. मीनाक्षी राणा ने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा पर अपना सारगर्भित व्याख्यान दिया। तदुपरांत डॉ. हरीश ने भी राज्य के विकास पर अपने विचार व्यक्त किए।

 

पुरस्कार वितरण समारोह में प्राचार्य ने विगत तीन दिनों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं – वाद-विवाद, निबंध लेखन, स्वरचित कविता पाठ, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य एवं एकल गायन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

समापन संबोधन

समारोह के अंत में डॉ. राधेश्याम गंगवार ने उत्तराखंड की उपलब्धियों पर अपने विचार व्यक्त किए। अंत में प्राचार्य महोदय ने उत्तराखंड के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि अत्यंत कम समय में उत्तराखंड ने शिक्षा, पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास जैसे अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उन्होंने आगामी चुनौतियों का भी उल्लेख करते हुए युवाओं से राज्य के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे तथा राष्ट्रगीत के साथ समारोह का समापन हुआ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *