National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 24, 2026 5:32 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 24, 2026 5:32 pm

निर्वाचन आयोग के खिलाफ वीआईपी मोर्चा की बैठक 15 नवंबर लखनऊ में

निर्वाचन आयोग के खिलाफ वीआईपी मोर्चा की बैठक 15 नवंबर लखनऊ में

लखनऊ। भारत निर्वाचन आयोग में पंजीकृत दलों की बैठक विकासवादी इण्डियन पार्टी महामोर्चा (वीआईपी मोर्चा) के संयोजक एके त्रिपाठी के नेतृत्व में आज 7 नवंबर कों एक बैठक हुई जिसमें तय किया गया कि सभी दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष या उनके अधिकृत प्रतिनिधि पार्टियों एक कॉमन नीति को लेकर रणनीति तैयार करेंगे। लखनऊ में आयोजित बैठक मेँ तय किया गया कि सभी दल आगामी 15 नवंबर कों वीं आई पी महा मोर्चा के मुख्यालय पर एकत्रित हों जिसमें पूरी रूपरेखा तय की जाये सभी पंजीकृत दलों कों प्रदेश के आगामी आम चुनाव कों लेकर क्या रणनीति बनाई जाये।भारत निर्वाचन आयोग डीलिस्टिंग पॉलिसी के खिलाफ सभी दल संविधान के तहत सर्वोच्च न्यायालय या उच्च न्यायालय में अपनी याचिका दाखिल करें इसका फैसला भी उसी बैठक में किया जायेगा। वीं आई पी संयोजक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि सभी दल बैठक में आये उनका स्वागत होगा।

आज की बैठक में शामिल होने वाले

सभी दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों की उपस्थिति रही उनमे महामोर्चा संयोजक एवं अ भा जनता सहारा पार्टी से अनिल कुमार त्रिपाठी, बृज क्रांति दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेखा यादव राष्ट्रीय लोक तन्त्र दल से ब्रह्मानन्द चौटाला, अ भा स्वराज्य दल से आचार्य सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, सत्य शिखर पार्टी से राधे श्याम श्रीवास्तव, हिन्द विकास पार्टी से नरेश चन्द्र भंडारी, जन प्रगति पार्टी से मृत्यंजय मिश्र, भारतीय जन समाज पार्टी से बृजमोहन सिंह, यूथ सोशलिस्ट पार्टी से मनोज कुमार, किसान सेना से विनोद यादव, भा युवा क्रांति पार्टी से कन्हैया शर्मा, लोकतांत्रिक राष्ट्रवादी पार्टी से विनोद यादव, फेडरल डेमोक्रेटिक पार्टी से आसुतोष पाण्डेय, नि:स्वार्थ सेवा राष्ट्रीय सेवा से निसार अहमद शैख, भा अपना समाज पार्टी से राजन सिंह सूर्यवंशी, अ भा अशोक सेना से नरेन्द्र कुमार कुशवाहा, अखण्ड भारत पार्टी से अजय शर्मा, अहिंसावादी जनता पार्टी से रनवीर सिंह, आदर्श संग्राम पार्टी से गौतम भारती, रा भा अखण्ड भारत पार्टी अरुण भोजवाल आजाद , लोक कृष्णमयी देशम पार्टी से गौतम सिंह सिद्धार्थ, जनक्रांति पार्टी से रामसेवकानन्द उपाध्याय, लोकतांत्रिक राष्ट्रवादी पार्टी से धनश्याम सिंह सहित अन्य राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव उपस्थित रहे हैं।।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *