National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 7, 2026 1:41 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 7, 2026 1:41 am

राज्य स्थापना रजत जयंती महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

राज्य स्थापना रजत जयंती महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

डाकपत्थर, 7 नवंबर 2025।

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में आज राज्य स्थापना रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. वीर राघव खंडूरी, डॉ. सीमा पुंडीर और डॉ. अमित गुप्ता शामिल रहे। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में शिवानी ग्रुप ने प्रथम, खुशी ग्रुप ने द्वितीय तथा वंश ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में अर्शी आलम प्रथम, सोनिया द्वितीय तथा लाइबा तृतीय स्थान पर रहीं।

गायन प्रतियोगिता में निहाल नौटियाल ने प्रथम, नीतू ने द्वितीय, और हिमांशु ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर उल्लासपूर्ण वातावरण से भरा रहा, जिसमें छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और उत्साह देखते ही बनता था।

महाविद्यालय की सांस्कृतिक सचिव डॉक्टर नीलम ध्यानी ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से राज्य स्थापना रजत जयंती के इस पर्व को यादगार बना दिया। इस अवसर पर डॉ निरंजन कुमार प्रजापति, डॉ पूजा पालीवाल, डॉ मीनाक्षी राना, डॉ कृतिका नेगी, डॉ अविनाश भट्ट सहित महाविद्यालय के समस्त छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *