National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 3:22 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 3:22 am

जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्राप्त किया प्रथम स्थान तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्राप्त किया प्रथम स्थान तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

 

बड़े ही हर्ष का विषय है कि सेपियंस स्कूल विकासनगर के छात्रों द्वारा दिनांक 2 नवंबर को देहरादून में आयोजित *जिला स्तरीय कार्यक्रम* में प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया ।

स्टेम एंड रोबोटिक्स प्रतियोगिता में (विषय -पर्यावरण संरक्षण डिजिटल समाधान वार्ता रॉबोटिक्स ) अंश पंवार ,अभिनव ,अभिज्ञान सागर ,देवांश राना, अनुष्का डोगरा , अरहम अली ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ साथ जिले का भी नाम रोशन किया तथा इन सभी विजेताओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में किया गया है ।

बीना डोगरा ,शिवकांत, श्वेता बतरा ,विकास कुमार ,अश्विनी कुमार के नेतृत्व में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।

 

क्रिएटिविटी लीग 2025 ज़ोनल राउंड में विकास नगर के छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार प्रदर्शन

 

वहीं दूसरी तरफ़ विकास नगर छात्र -छात्राओं द्वारा क्रिटीविटी लीग 2025 के ज़ोनल राउंड में स्टेम प्रन्योर कैटेगरी में चयन हुआ ।

इस प्रतियोगिता का आयोजन टॉस ब्रिज स्कूल ,नंदा की चौकी देहरादून में किया गया जिसमें अनुष्का डोगरा ,अभिज्ञान सागर, देवांश राना ने प्रतिभाग किया तथा प्रतिभागियों का चयन आई आई टी दिल्ली ग्रैंड फिनाले में किया गया है ।

इस शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबंधक श्री रविकांत ,अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी, श्रीमती रशिता संपरा ,प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा ,निदेशिका सुश्री रश्मि गोयल, श्रीमती नंदी बिष्ट, श्री अश्विनी कुमार, श्रीमतीसुमालती उनियाल ने विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ

देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *