National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 9:08 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 9:08 am

त्रेता के खेवनहार निषादों पर ठाकुरों का कहर, घर से बेघर 

अयोध्या ब्यूरो मनोज तिवारी 

 

त्रेता के खेवनहार निषादों पर ठाकुरों का कहर, घर से बेघर 

 

शंभूनाथ सिंह उर्फ दीपू सहित उनके गुर्गों पर एफआईआर दर्ज 

निषाद ठाकुरों के साथ वफादारी त्रेता से ही संबंध निभा रहे हैं और अब 2014 , 2017, 2019, 2022 व ,2024 से राजनीतिक सपोर्टर है। लेकिन दिनांक 25/10/2025 को अयोध्या के पूराबाजार में दिन में ठाकुरों द्वारा निषादों के वफादारी की सजा, ठाकुरों का अहसान फरोश व सामंती कहर देखने को मिला। दिन में लगभग 1 बजे शंभूनाथ सिंह उर्फ दीपू सिंह ने अपने साथ आठ से दस गुर्गों के साथ आये और लगभग 80 प्रतिशत निर्माण हो चुके मकान में निवास कर रही निषाद बहू प्रीती निषाद की बेटियों, सास, देवर बृजेश आदि को जमकर मारने पीटने लगे। उसकी बुजुर्ग सास का गला दबाते हुए जमीन पर बेरहमी से पटक दिया और निषाद बहू प्रीती का कपड़ा फाड़कर उसकी अस्मत को तार-तार कर दिया, देवर बृजेश को दबोचकर अपने गिरफ्त में कर लिया। नवनिर्मित पूरे मकान को दीपू सिंह व उनके गुर्गों ने बैरिकेडिंग कर दिया। किसी तरह अपनी जान बचाकर पूरा परिवार स्थानीय थाना महराजगंज पहुंचा जहां मामूली धारा में मुकदमा अपराध संख्या 0334/25 बीएनएस की धारा 115(2), 76, 351(3), 352 में दीपू सिंह व उनके अज्ञात गुर्गों पर मुकदमा दर्ज हुआ। समाचार लिखने तक निषाद समाज पर कहर ढाने वाले दबंगों की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। फिलहाल दीपू सिंह व उनके गुर्गों की दबंगई ने योगी राज के जीरो टालरेंस की कलई खोल दी है। और इस घटना से आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में त्रेता के साथी निषादों के आंख की पट्टी खुल जाएगी। शायद इसी कहर की वजह से 2024 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या में कमल नहीं खिला और यदि इन सामंती सोच के लोगों पर योगी राज की पुलिस समय रहते नकेल नहीं कसी तो 2027 के चुनाव का भी यही हश्र होगा।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।