National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 13, 2026 10:48 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 13, 2026 10:48 pm

ज़िला ओपन शतरंज में चमका सेपियंस का नाम

ज़िला ओपन शतरंज में चमका सेपियंस का नाम

 

एटलैंटिस क्लब, देहरादून में आयोजित ज़िला ओपन शतरंज प्रतियोगिता (अंडर-13 वर्ग) में सेपियंस स्कूल, हरबर्टपुर के कक्षा 9 के होनहार विद्यार्थी रुद्र प्रताप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। रुद्रप्रताप ने अपने धैर्य, एकाग्रता और उत्कृष्ट रणनीतिक कौशल के दम पर प्रतियोगिता में सभी का ध्यान आकर्षित किया।

विद्यालय की निर्देशिका सुश्री रश्मि गोयल ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, “रुद्रप्रताप की सफलता विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं।”

प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “हमारे विद्यार्थियों की उत्कृष्ट उपलब्धियाँ यह सिद्ध करती हैं कि समर्पण और नियमित अभ्यास ही सफलता की असली कुंजी है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *