अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”
NDIC जलालपुर के 2006 बैच (इन्टरमीडिएट) के पुरा छात्रों का दीपावली के शुभ अवसर पर भव्य मिलन समारोह सम्पन्न
जलालपुर, अम्बेडकर नगर।
नरेन्द्र देव इंटर कॉलेज, जलालपुर के सन् 2006 बैच के पुरा छात्रों का भव्य मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। लगभग 18 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद साथियों का यह पुनर्मिलन सभी के लिए भावनात्मक और अविस्मरणीय क्षण लेकर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी के वर्तमान परिचय से प्रारंभ हुआ। इसके पश्चात सभी साथियों ने अपने छात्र जीवन की यादें साझा कीं और अपने-अपने जीवन के अनुभवों से एक-दूसरे को अवगत कराया। समारोह में भाईचारा, एकता और पुरानी मित्रता को पुनर्जीवित करने का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी साथियों ने यह संकल्प लिया कि आगे भी समय-समय पर ऐसे मिलन समारोह आयोजित कर आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ बनाया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने जलपान का आनंद लिया और भविष्य में निरंतर संवाद बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर कृष्ण मोहन, शशांक, जयकेश, यशवंत, बृजेश, रवि, गौरव, कृष्ण गोपाल, संदीप, हैदर, पवन, विवेक, हेमंत, प्रवीण, सुमित, सोहन सहित लगभग 30 छात्र उपस्थित रहे, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों शिक्षा, प्रशासन, व्यवसाय और सामाजिक सेवा में कार्यरत साथी भी शामिल थे।
यह मिलन समारोह नॉस्टैल्जिया, आत्मीयता और प्रेरणा का सुंदर संगम बन गया, जिसने सभी को अपने छात्र जीवन की सुनहरी यादों में लौटा दिया। कुछ छात्र जो व्यस्तता के कारण नहीं आ सके उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस समारोह से जुड़कर प्रसन्नता जाहिर की। इस कार्यक्रम को आयोजित करने में कृष्ण मोहन तथा शशांक सिंह ने अहम भूमिका निभाई।






