National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 8, 2026 11:36 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 8, 2026 11:36 pm

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन हो गया है l समापन के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पा नेगी एवं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव श्री पुष्कर गौड के द्वारा विजेता टीमों के प्रतिभागियों को मेडल एवं ट्राफियां बांटी गई l प्रतियोगिता की बालिका वर्ग में टीम प्रतियोगिता के फाइनल में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी को 3-1 के अंतर से हराया तथा पुरुष वर्ग की टीम प्रतियोगिता में जसपाल राणा कॉलेज देहरादून ने पीजी कॉलेज कोटद्वार की टीम को 2-1के अंतर से हराया l एकल महिला प्रतियोगिता का फाइनल जसपाल राणा कॉलेज देहरादून की छात्राओं के मध्य खेला गया जिसमें लगन यादव ने महक को 2-1 से पराजित किया तथा पुरुष एकल में भी फाइनल मैच जसपाल राणा कॉलेज के छात्रों के मध्य खेला गया जिसमें आर्यन रावत ने रोहित राठौर को 2-1 से पराजित किया l प्रतियोगिता के इन मुकाबले में श्री सुमित जोशी, श्री वासु , श्री यशपाल सिंह कोहली , कुमारी रानी राजभर ने निर्णायक की भूमिका निभाई l प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉक्टर पी0सी0 पैन्यूली ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु क्रीड़ा समिति के समस्त सदस्यों, महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं समस्त प्रतिभागी छात्र-छात्राओं, छात्र संघ पदाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया l

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन हो गया है श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन हो गया है l समापन के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पा नेगी एवं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव श्री पुष्कर गौड के द्वारा विजेता टीमों के प्रतिभागियों को मेडल एवं ट्राफियां बांटी गई l प्रतियोगिता की बालिका वर्ग में टीम प्रतियोगिता के फाइनल में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी को 3-1 के अंतर से हराया तथा पुरुष वर्ग की टीम प्रतियोगिता में जसपाल राणा कॉलेज देहरादून ने पीजी कॉलेज कोटद्वार की टीम को 2-1के अंतर से हराया l एकल महिला प्रतियोगिता का फाइनल जसपाल राणा कॉलेज देहरादून की छात्राओं के मध्य खेला गया जिसमें लगन यादव ने महक को 2-1 से पराजित किया तथा पुरुष एकल में भी फाइनल मैच जसपाल राणा कॉलेज के छात्रों के मध्य खेला गया जिसमें आर्यन रावत ने रोहित राठौर को 2-1 से पराजित किया l प्रतियोगिता के इन मुकाबले में श्री सुमित जोशी, श्री वासु , श्री यशपाल सिंह कोहली , कुमारी रानी राजभर ने निर्णायक की भूमिका निभाई l प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉक्टर पी0सी0 पैन्यूली ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु क्रीड़ा समिति के समस्त सदस्यों, महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं समस्त प्रतिभागी छात्र-छात्राओं, छात्र संघ पदाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया ll समापन के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पा नेगी एवं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव श्री पुष्कर गौड के द्वारा विजेता टीमों के प्रतिभागियों को मेडल एवं ट्राफियां बांटी गई l प्रतियोगिता की बालिका वर्ग में टीम प्रतियोगिता के फाइनल में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी को 3-1 के अंतर से हराया तथा पुरुष वर्ग की टीम प्रतियोगिता में जसपाल राणा कॉलेज देहरादून ने पीजी कॉलेज कोटद्वार की टीम को 2-1के अंतर से हराया l एकल महिला प्रतियोगिता का फाइनल जसपाल राणा कॉलेज देहरादून की छात्राओं के मध्य खेला गया जिसमें लगन यादव ने महक को 2-1 से पराजित किया तथा पुरुष एकल में भी फाइनल मैच जसपाल राणा कॉलेज के छात्रों के मध्य खेला गया जिसमें आर्यन रावत ने रोहित राठौर को 2-1 से पराजित किया l प्रतियोगिता के इन मुकाबले में श्री सुमित जोशी, श्री वासु , श्री यशपाल सिंह कोहली , कुमारी रानी राजभर ने निर्णायक की भूमिका निभाई l प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉक्टर पी0सी0 पैन्यूली ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु क्रीड़ा समिति के समस्त सदस्यों, महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं समस्त प्रतिभागी छात्र-छात्राओं, छात्र संघ पदाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया l

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *