National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 7:59 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 7:59 pm

श्री परमहंस आश्रम मुबारकपुर चंदौली में श्री प्रेम जी द्वारा भव्य स्वागत 

चन्दौली ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

नेपाल से पधारे संत के साथ शक्तिषगढ़ संतों का आगमन

श्री परमहंस आश्रम मुबारकपुर चंदौली में श्री प्रेम जी द्वारा भव्य स्वागत

विश्व गुरु विश्व गौरव से सम्मानित कालजयी धर्म शास्त्र यथार्थ गीता के प्रणेता समय के तत्व द्रष्टा महापुरुष अनंत विभूषित करूणा निधान परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज के कृपापात्र शिष्य श्री तुलसी महाराज जिन्हें गीतोक्त साधना के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी नेपाल में मिली है और उनके साथ में श्री परमहंस आश्रम शक्तेषगढ़ के सत्यानवेषी संत श्री लाले महाराज, श्री राजेन्द्र महाराज जी, श्री अखिलेश महाराज जी, जगनेटर रुम से कृष्णा यादव और जनपद आजमगढ़ से भक्त राजा सिंह का आगमन श्री परमहंस आश्रम मुबारकपुर में कर्मनाशा नदी के तट पर पदार्पण हुआ , वहां के पूज्य श्री गुरुदेव भगवान के कृपापात्र शिष्य श्री प्रेम जी महाराज ने पधारें सभी संतों का भव्य- नव्य स्वागत किया। वहां उपस्थित सैकड़ों भक्तों को श्री तुलसी जी महाराज ने बताया कि संत की सेवा ही एक न एक दिन भक्ति के मार्ग पर ले चलती है । संत की सेवा कभी बाया नहीं जाती। महावीर स्वामी के भक्ति पथ का पहला सफर संत दर्शन से ही हुआ था आगे चलकर यही संत दर्शन उन्हें 24 वें जन्म में पूर्णत्व की प्राप्ति करा कर ‘अरिहंत’ बना दिया । तदुपरांत श्री लाले महाराज जी ने बताया कि एक नाम जिस पर दादा गुरु भी बल देते थे दो- ढाई अक्षर वाला नाम, श्वास में ढलने वाला नाम ओम, राम अथवा शिव जपना चाहिए और एक परमात्मा सद्गुरु का ध्यान करना चाहिए । महापुरुषों का कहना है कि– *कोटि नाम संसार में ताते भक्ति न होय।*

*आदि नाम और गुप्त जप विरला जाने सोय।।* उन्होंने बताया कि नाम जप कब करना चाहिए? अहर्निश उठते -बैठते सोते -जागते हमेशा नाम याद आया करे । इसी जप से पुण्य पुरुषार्थ बढ़ेगा और वही पुण्य पुरुषार्थ एक न एक दिन परमात्मा से मेल करा देगा। श्री प्रेम महाराज जी ने बताया कि संघर्ष ही हमें मंजिल तक की दूरी तय कराता है जिसे हमने भी किया है बाधाएं आयी और और सद्गुरु भगवान की कृपा से चली भी गयी । इसलिए सबको पूज्य श्री गुरुदेव भगवान पर विश्वास करते हुए लक्ष्य एक परमात्मा की राह में चल पड़ना चाहिए। *गुरुर वाक्यं सतत ज्ञेयं न ज्ञेयं शास्त्र कोटिभि:।* करोड़ों शास्त्र भी फेल है गुरु भगवान के शब्दशः आदेश पर चलने में। श्री राजेन्द्र महाराज जी ने संतों के प्रवचन के पूर्व *विनय मेरी सुन लो जगत के विधाता* नामक भजन अश्रुपूरित हृदय से सुनाकर लोगों के हृदय को भगवान के प्रति प्रेममय अश्रुओं से भिगो दिया। तदुपरांत श्री अखिलेश महाराज जी ने “श्वाशों का क्या भरोसा रुक जए चलते चलते” भजन गाकर भगवान के प्रति प्रेरित किया। इस शुभ अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यथार्थ गीता का मुफ्त में वितरण किया गया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।