National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 9:38 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 9:38 pm

पहले जीएसटी के नाम पर लूटा, अब डाक रजिस्ट्री के नाम पर लूट रहे- मोर्चा #पहले लगते थे डाक पत्रों की रजिस्ट्री करने में 22 रुपए, अब लग रहे 47 रुपए |

पहले जीएसटी के नाम पर लूटा, अब डाक रजिस्ट्री के नाम पर लूट रहे- मोर्चा #पहले लगते थे डाक पत्रों की रजिस्ट्री करने में 22 रुपए, अब लग रहे 47 रुपए |

1/10/2025 से केंद्र सरकार ने किया नया रेट जारी |

धर्म /मजहब के नाम पर दिये गए वोटों की कीमत चुका रही जनता !

डाक मूल्य बढ़ाना सरासर जनता को सरे राह लूटने जैसा !

विकासनगर– जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के पोस्ट एवं टेलीग्राफ डिपार्टमेंट ने रजिस्ट्री/ स्पीड पोस्ट के दामों में भारी बढ़ोतरी कर जनता को लूटने का फरमान जारी किया है | हैरान करने वाली बात यह है कि पहले जिन डाक पत्रों की रजिस्ट्री करने पर 22 रुपए लगते थे, अब 47 रुपए वसूले जा रहे हैं तथा इसी प्रकार ₹27 लगने वाले पत्रों पर 74 रुपए वसूले जा रहे हैं | सरकार ने 1.10.2025 से यह लूट खसोट वाली स्कीम लागू की है |इसी क्रम में निश्चित दूरी से अधिक व अधिक वजन वाले डाक पत्रों पर भारी भरकम शुल्क वसूला जा रहा है | रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट के नाम पर खेल खेला जा रहा है| अगर सरकार दो-तीन रुपए बढाती तो इसमें किसी को कोई आपत्ति न होती, लेकिन दो- ढाई गुणा करना जनता से बहुत बड़ा खिलवाड़ है | अब रजिस्ट्री करना स्पीड पोस्ट सबसे महंगा हो गया है |

नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पहले जीएसटी के नाम पर देश की जनता एवं व्यापारियों को दिनदहाड़े लूटने का काम किया गया, अब आमजन को लूटने का काम किया जा रहा है |ये वही जीएसटी है, जिसने व्यापारियों को बर्बाद करने का काम किया | ऐसा प्रतीत होता है कि धर्म/ मजहब के नाम पर भाजपा को दिए गए वोटों की कीमत जनता अब चुका रही है | मोर्चा केंद्र सरकार से मांग करता है कि इन बढी हुई कीमतों को वापस लेकर जनता के साथ न्याय करने का काम करे |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।