National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 14, 2026 12:55 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 14, 2026 12:55 pm

आज साहिया कृषि मंडी परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया

साहिया रिपोर्ट एस एस बिष्ट

आज साहिया कृषि मंडी परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र की विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों से आई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ ही दा शिलगूर एकेडमी जूनियर हाईस्कूल के छात्र छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया।इस कार्यक्रम में समान नागरिक संहिता के बारे में विस्तार से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी दी गई।

पोषण माह पखवाड़े के तहत आज साहिया स्थित कृषि मंडी परिसर में जिला प्रशासन के निर्देशों पर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विवाह पंजीकरण कराने के सम्बन्ध में जागरूक कराने के लिए पर्वतीय रंगमंच सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समान नागरिक संहिता एवं विवाह पंजीकरण को विस्तार समझाया।बाल विकास परियोजना कालसी की सुपरवाइजर कंचन पंवार ने बाल विकास परियोजना के तहत संचालित सरकार की योजनाओं को गांव गांव घर घर पहुंचाएं। उन्होंने पोषण माह पखवाड़े को मनाने के सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम में साहिया, ककाडी, अलसी , बंतोऊ, फटेऊ , मलेथा , उदपाल्टा, सैसा, डामटा, दातुन, ददोली , बडनु, समाल्टा, इच्छला, नेवी, समाल्टा, क्वारना , मंगरोली, होडा, बिसोई,पानुवा, रानी गांव, सेंज सहित 36 केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ही दा शिलगूर एकेडमी जूनियर हाईस्कूल साहिया के छात्र छात्राएं मौजूद थे। इस मौके पर मोनिका सब्बरवाल, अनीता चौहान, रीता तोमर, सुनीता चौहान, बनीता तोमर, सीमा देवी, उर्मिला, सबिता, सुमित्रा देवी, रेखा राय, सीमा वर्मा सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित थी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *