National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 9:31 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 9:31 pm

झाम बाबा पीजी कालेज में मिशन शक्ति के तहत बच्चों को किया गया जागरूक 

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

झाम बाबा पीजी कालेज में मिशन शक्ति के तहत बच्चों को किया गया जागरूक 

 

सशक्त नारी समृद्ध प्रदेश मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वालंबन को सफल बनाने हेतु जनपद अम्बेडकर नगर के जलालपुर तहसील अंतर्गत झामबाबा पीजी कालेज में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। उनको अपने साथ हो रहे अपमान से बचने के लिए महिला कांस्टेबल विनम्रता ने तरह – तरह के उपाय सुझाए। उन्होंने साइबर हेल्प लाइन (1930), अगिनशमन सेवा 101, वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, एम्बूलेंस सेवा 108 , चाइल्ड लाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, गर्भवती महिलाओं एवं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्पलाइन 102 इत्यादि के विषय में विस्तार से चर्चा की। क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह ने छात्र एवं छात्राओं को बताया कि सरकार व पुलीसिंग स्तर से जो भी जागरुकता व सुविधा आपको मिल रही है उसका शत-प्रतिशत आप लोग अनुपालन करें और पढ़ लिखकर अपने अभिभावकों माता-पिता का नाम रोशन करें। उन्होंने बताया कि आप देश के भविष्य हैं देश का भविष्य अच्छा हो इसके इसके लिए आप जी-तोड़ मेहनत करें। प्राचार्य दिनेश सिंह ने बताया कि अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा सचेत रहें और हमेशा अपने लक्ष्य के अनुरूप ही मेहनत करें। छात्र एवं छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत संबोधन के साथ -साथ थानाध्यक्ष कटका राकेश कुमार ने साइबर क्राइम के विषय में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम लोग तरह तरह के झांसा देकर आपको लालच देंगे और आपको ठगी का शिकार बना लेंगे । यदि दुर्भाग्यवश आपका पैसा कोई उड़ा लिया तो उसके लिए आप तुरंत साइबर हेल्प लाइन 1930 डायल करें इससे तुरंत आपका और पैसे का ट्रांसेक्शन रुक जाएगा। इस अवसर पर डाक्टर दिनेश कुमार सिंह प्राचार्य, धर्मेंद्र कुमार सिंह प्रधानाचार्य, डाक्टर चंद्रशेखर यादव प्रवक्ता, थानाध्यक्ष कटका राकेश कुमार, एसआई भूपेंद्र सिंह , प्रेमलता श्रीवास्तव, किरन वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहें। सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह द्वारा मिशन शक्ति संबंधित बुकलेट बच्चों में वितरित किए और उन्हें आस-पड़ोस के बच्चों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किये।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।