National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 10:12 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 10:12 am

खंडहर में तब्दील होती आईटीआई बिल्डिंग को बचाकर ही दम लेगा मोर्चा- नेगी 

 

विकासनगर– जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए विकासनगर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम ढकरानी में लगभग 8 वर्ष पूर्व 5 करोड रुपए की लागत से बना राजकीय महिला आईटीआई भवन ,जो सिर्फ शोपीस बनकर रह गया था,को संचालित करने अथवा अन्य प्रयोजन में लाये जाने के मामले में मोर्चा शासन स्तर पर लगातार प्रयासरत है,जिसके क्रम में जुलाई 2025 को सचिव, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण द्वारा कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए तथा उनके द्वारा अवगत कराया गया कि शीघ्र ही आईटीआई भवन में रोजगार परक एवं अत्याधुनिक कोर्सेज संचालित किए जाने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है तथा शीघ्र ही बेरोजगारों को इसका लाभ मिलेगा ।

बिल्डिंग की कमीशन डकार, नेता- अधिकारी हुए फरार ।

मोर्चा के प्रयास से दिसंबर 2024 को मुख्य सचिव द्वारा भी इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे । नेगी ने कहा कि जब यह भवन बनकर तैयार हुआ उसके पश्चात वर्ष 2020 में उक्त महिला आईटीआई को विकासनगर, आईटीआई में विलय कर दिया गया था। नेगी ने कहा कि वर्ष 2014-15 में लगभग 5 करोड रुपए की लागत से बना राजकीय महिला आईटीआई वर्ष 2017 में हस्तगत हो चुका था, लेकिन भवन विभागीय लापरवाही एवं जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते खंडहर में तब्दील होने का इंतजार कर रहा है ।

8 वर्ष पूर्व बिल्डिंग बनकर हो गई तैयार थी तैयार। सरकार का करोड़ों रुपए हो रहा बर्बाद ।

उक्त भवन को पूर्व में सभी सुविधाओं से लैस किया जा चुका था, लेकिन आज तक जिस उद्देश्य से इसका निर्माण कराया गया था, उससे महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल पाया ।

बिल्डिंग की कमीशन डकार, नेता- अधिकारी हुए फरार ।

एक तरफ जहां सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है, वहीं ठेकेदार रूपी नेता सरकार की योजनाओं पर पलीता लगा अपनी कमीशन डकार कर कर मूल उद्देश्य से विमुख होते जा रहे हैं । आलम यह है कि जनप्रतिनिधि सिर्फ और सिर्फ ठेकेदारी की कमीशन खोरी पर ही ध्यान दे रहे हैं ।मोर्चा को भरोसा है कि शीघ्र ही इसका लाभ बेरोजगारों के रोजगार की दिशा में लाभ मिलेगा । पत्रकार वार्ता में- मोहम्मद असद एवं प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद थे

आईटीआई भवन में अत्याधुनिक कोर्सेज जल्द होंगे संचालित ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।