National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 25, 2026 2:12 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 25, 2026 2:12 pm

थाना सेलाकुई पुलिस ने किया गुमशुदा महिला व उसके 02 बच्चो को पौडी गढवाल के थाना रिखणीखाल क्षेत्र अंतर्गत स्थित अगरौड़ा गांव से सकुशल बरामद ।

 

थाना सेलाकुई पुलिस ने किया गुमशुदा महिला व उसके 02 बच्चो को पौडी गढवाल के थाना रिखणीखाल क्षेत्र अंतर्गत स्थित अगरौड़ा गांव से सकुशल बरामद ।

 

दिनांक 17.09.2025 को वादी श्री दलवीर पुत्र स्व0 चन्द्रलाल निवासी बांयाखाला थाना सेलाकुई देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई पर सूचना दी गई कि दिनांक- 04.09.2025 को उनकी पत्नी मंजू देवी उम्र 32 वर्ष अपने 02 जुडवा बच्चो गौरव व सौरभ उम्र 8 वर्ष को लेकर घर से बिना बताए कहीं चली गई है, जो अभी तक वापस नही आई है ।

सूचना के आधार पर थाना सेलाकुई पर मानव गुमशुदगी क्रमांक 24/25 पंजीकृत कर गुमशुदा की तलाश शुरु की गई । गुमशुदा की सकुशल बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष थाना सेलाकुई द्वारा थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया व टीम को आवश्यक दिशा- निर्देश देकर गुमशुदा व उसके दोनो बच्चो को सकुशल बरामद करने हेतु रवाना किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस पतारसी सुरागरसी कर दिनाँक 18.09.2025 को गुमशुदा मंजू देवी उम्र 32 वर्ष व उसके 02 जुडवा बच्चो गौरव व सौरभ उम्र 8 वर्ष को पौडी गढवाल के थाना रिखणीखाल स्थित ग्राम अगरौड़ा से सकुशल बरामद किया गया है । पूछताछ पर गुमशुदा द्वारा बताया गया कि उसका पति दलवीर शराब पीने का आदी है जिस कारण गृह क्लेश के चलते पति से नाराज होकर ग्राम अगरौड़ा अपने रिश्तेदारी में चली गई थी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *