National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 9:44 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 9:44 pm

उपचार में खर्च हुई रकम बताने व बेहतर सुविधा को मोर्चा ने दी स्वास्थ्य प्राधिकरण में दस्तक

उपचार में खर्च हुई रकम बताने व बेहतर सुविधा को मोर्चा ने दी स्वास्थ्य प्राधिकरण में दस्तक

अस्पतालों द्वारा की जा रही लूट को लेकर भी जताया आक्रोश।

आयुष्मान के तहत बाह्य रोगियों को नहीं मिल पाती वेंटीलेटर/ आईसीयू की सुविधा ।

देहरादून– आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को बेहतर सुविधा दिलवाने, आपात स्थिति में मरीज को आईसीयू/वेंटीलेटर सुविधा मुहैया कराने, मरीज के इलाज में खर्च हुई रकम का ब्यौरा डिस्चार्ज के समय उपलब्ध कराने व अस्पताल प्रबंधननों द्वारा मरीजों से की जा रही लूट को लेकर जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण (एसएचए) के अध्यक्ष ए. एस. ह्यांकी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा | ह्यांकी ने इस मामले में बेहतर मॉनिटरिंग, ब्यौरा उपलब्ध कराने व मरीजों से की जा रही लूट के मामले में कार्यवाही का भरोसा दिलाया| नेगी ने कहा कि आयुष्मान के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों द्वारा मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज के समय इलाज में खर्च हुई धनराशि का ब्यौरा उपलब्ध नहीं कराया जाता,जिससे अस्पताल प्रबंधन इलाज के नाम पर सरकार को चूना लगाने का काम करते हैं | अक्सर बाह्य रोगियों को आपात स्थिति में ये अस्पताल वेंटिलेटर/ आईसीयू की सुविधा उपलब्ध कराने में आनाकानी करते हैं, जिससे इलाज न मिलने के कारण मरीज की मौत हो जाती है, जबकि निजी स्वास्थ्य कार्ड धारकों व नगद भुगतान वाले आदि मरीजों को प्राथमिकता दी जाती है | नेगी ने कहा कि कई अस्पतालों ने तो मानवता को भी शर्मसार करने का काम किया है, उनकी नजर में मरीज जिंदा रहे या मरे,उनका उद्देश्य तो सिर्फ सरकार व मरीज को लूटना रह गया है| मोर्चा मरीजों को इनके हाथों लुटने नहीं देगा एवं सरकारी धन भी हड़पने नहीं देगा |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।