National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 7:59 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 7:59 pm

जिलाधिकारी के साथ बदजुबानी मामले में मंत्री जोशी की बखिया उधेड़ेगा मोर्चा

जिलाधिकारी के साथ बदजुबानी मामले में मंत्री जोशी की बखिया उधेड़ेगा मोर्चा

दिन -रात आपदा से जूझते जिलाधिकारी हर वक्त लिए हुए हैं मोर्चा ।

बद जुबान व नकारा मंत्री को कैबिनेट से करो बाहर ।

भ्रष्टाचार के आयाम स्थापित कर चुके ये मंत्री।

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हर वक्त ग्राउंड जीरो पर मुस्तैद जिलाधिकारी सविन बंसल से जिस भाषा में कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, उसका पलटवार उसी भाषा में बड़ी शालीनता से देकर जो तामाचा जिलाधिकारी ने मंत्री के मुंह पर मारा है, निश्चित रूप से बहुत ही सराहनीय है| ऐसे भ्रष्ट ,बदजुबान व नकारा मंत्री को इसी भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए था | नेगी ने कहा कि एक जिलाधिकारी, जो हर वक्त आपदा पीड़ितों/ प्रभावितों एवं जन समस्याओं के लिए मोर्चे पर डटा है,के संबंध में पब्लिकली बदजुबानी करना मोर्चा को कतई बर्दाश्त नहीं है | पुलिस कप्तान अजय सिंह से लेकर पूरा पुलिस /प्रशासनिक अब अमला आपदा में जुटा हुआ है |अगर आपदा के समय जिलाधिकारी घर पर आराम कर रहे होते या कोई अन्य गैर जिम्मेदार अधिकारी होता, तब यह सवाल किसी हद तक जायज हो सकता था, लेकिन जब खुद मौके पर (ग्राउंड जीरो पर) उनको तैनात देख रहे हैं तो फिर यह बदजुबानी क्यों ! आज ऐसे भ्रष्ट मंत्री का रंग- ढंग बदलने की बहुत जरूरत है | जहां तक फोन न उठाने की बात है इस बात को किसी उचित समय पर कहा जा सकता था |सरकार न जाने क्यों ऐसे भ्रष्ट मंत्री को ढो रही है ! नेगी ने कहा कि जिस महाभ्रष्ट मंत्री ने भ्रष्टाचार के सारे आयाम प्रदेश में स्थापित किये हों और लगातार आयाम स्थापित करने में लगे हों और इन 15- 20 सालों में सैकड़ो करोड रुपए की अघोषित संपत्ति अर्जित कर ली हो, ऐसे मंत्री का अब तक कैबिनेट में बने रहना निश्चित तौर पर दुर्भाग्यपूर्ण है |

नेगी ने यह भी कहा कि प्रदेश की छवि को धूमिल करने वाले ऐसे महाभ्रष्ट मंत्री की काली कमाई की जांच न कराना और उन्हें संरक्षण देना सरकार को कलंकित कर रहा है। ऐसा व्यक्ति जो दाने-दाने को मोहताज था, आज जनता को लूटकर करोड़पति- अरबपति कैसे बन गया ! मोर्चा ने सरकार से मांग करता है कि ऐसे भ्रष्ट, नकारा एवं बद जुबान मंत्री को बाहर का रास्ता दिखाएं |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।