National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 11:01 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 11:01 am

चोरी के सामान के साथ 5 चोर गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर भी बरामद

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद ‘प्रणव”

चोरी के सामान के साथ 5 चोर गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर भी बरामद

29- 30 अगस्त की रात थाना कटका व थाना जलालपुर अंतर्गत गांव में हुई चोरी के संबंधित थाना कटका/थाना जलालपुर/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जनपद के विभिन्न थानों पर पंजीकृत चोरी के मुकदमें का सफल अनावरण हुआ। । गिरफ्तार पांचों अभियुक्तों में 1. अजय लोना पुत्र स्व0 राजू लोना उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम हैदराबाद थाना कटका जिला अम्बेडकरनगर 2. राजा उर्फ राज पुत्र स्व0 राजू लोना उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम हैदराबाद थाना कटका जिला अम्बेडकरनगर 3. बुद्धू प्रसाद उर्फ प्रधान लोना पुत्र जुल्मी लोना उम्र करीब 43 वर्ष निवासी ग्राम सहरौली थाना बढ़हलगंज जिला गोरखपुर 4. बब्लू लोना पुत्र जुल्मी लोना उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम सहरौली थाना बढ़हलगंज जिला गोरखपुर व नंबर 5. दिवाकर मिश्रा उर्फ बब्लू पुत्र रमाशंकर मिश्रा उम्र करीब 33 वर्ष निवासी ग्राम बबुरा थाना कटका जिला अम्बेडकरनगर के रहने वाले हैं। इन अभियुक्तों को दिनांक 13.09.25 को समय 03.55 बजे गिरफ्तार किया गया । बताते चलें कि ये लाखों की चोरी बड़े ही बारीकी से किये थे और जिस घर में ये चोरी किये थे उस घर की दूरी हैदराबाद स्थित दोनों चोरों के घर से मात्र दो किलोमीटर था किसी को इन पर शक ही नहीं था कि ये चोर यहीं के हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव ने बताया कि एक चोर अभी भी फरार है और चोरी का सामान भी बरामद हुआ है और अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास भी रहा है जिसमें अजय लोना पर कुल चार मुकदमें, राजा लोना पर कुल चार, प्रधान लोना पर चार, बब्लू लोना पर आठ, और दिवाकर मिश्रा पर भी चार मुकदमें हैं। उक्त अभियुक्तों को बहद ग्राम मसोढा लिंक एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। थाना कटका में चोरी से संबंधित मुकदमें में बरामद सफेद पारदर्शी प्लास्टिक के डिब्बे मे क्रमशः एक अद्द सोने की चैन, एक गले का सोने का हार, एक सोने की मोटी चैन व एक जोड़ी सोने का झुमका व एक जोड़ी सोने की टप्स व 80000 रूपया नगदी चोरी के व थाना जलालपुर में दर्ज मुकदमें से संबंधित एक पन्नी में दो चैन पीली धातु, दूसरी पन्नी में दो अंगूठी पीली धातु व तीसरी पन्नी में एक जोड़ी टप्स पीली धातु व 50000 रूपया नगदी चोरी का बरामद हुआ है। व एक अन्य मु0अ0सं0- 362/25 धारा 305/331(4) बीएनएस एक प्लास्टिक के छोटे बाक्स में चार सफेद धातु के सिक्के एक तरफ गणेश-लक्ष्मी का चित्र व दूसरी तरफ श्री ओम स्वास्तिक का चिन्ह बना है व 20000 रुपया नगद चोरी का बरामद हुआ व . मु0अ0स0- 185/25 धारा 305/324(4) बीएनएस थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर से संबंधित दो जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछिया सफेद धातु व 4000 रुपया नगद चोरी के, एक सीजशुदा मोटर साइकिल यू0पी0 50 बी0एम0 3106 स्पलेण्डर काला रंग अन्तर्गत धारा 207 एमबी एक्ट व एक स्वीफ्ट डिजायर कार यू0पी0 53 एफ जे 3166 सफेद रंग बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में स्वाट/सर्विलांस टीम के निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय –प्रभारी सर्विलांस
02. उ0नि0 विनोद यादव –प्रभारी स्वाट
03. हे0का0 प्रभात मौर्य
04. का0 राहुल यादव
05. का0 बिजेन्द्र यादव
06. का0 जाकिर हुसैन
07. का0 विपिन राठौर
08. का0 शिवम कुमार
09. का0 सौरभ पाण्डेय
*थाना कटका पुलिस टीम*
01. उ0नि0 सुरेन्द्र बहादुर सिंह
02 उ0नि0 विवेक कुमार सिंह
03. हे0कां0 नीलेश कुमार
04 हे0कां0 अतप कुमार
05 कां0 परमात्मा पटेल
06 कां0 अनिल कुमार पासवान
*थाना जलालपुर पुलिस टीम*
01. उ0नि0 रमेश शुक्ला
02. उ0नि0 शैलेन्द्र चौधरी
03. हे0का0 रमेश सिंह
04. का0 दिनेश चौहान
05. का0 धनन्जय कुमार यादव
06. का0 विजय कुमार शामिल रहे ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।