National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 8, 2026 11:36 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 8, 2026 11:36 pm

चकराता: डॉ. नेहा चौहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देंगी सेवाएँ…

चकराता: डॉ. नेहा चौहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देंगी सेवाएँ…।

चकराता क्षेत्र के लोगों के लिए एक सुखद खबर है। ग्राम झबराड़ (खत कैलो) की रहने वाली डॉ. नेहा चौहान अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता में अपनी सेवाएँ देंगी।

डॉ. नेहा चौहान, उत्तराखंड के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. केशर सिंह चौहान की सुपुत्री हैं। डॉ. के.एस. चौहान हाल ही में चिकित्सा विभाग में डायरेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और वर्तमान में विकासनगर में सेवा दे रहे हैं।

 

चौहान परिवार का चिकित्सा क्षेत्र से गहरा जुड़ाव रहा है। डॉ. नेहा चौहान के (भाई) भी पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पीएचसी कोटी-कानासर से की थी और इस समय इन्द्रेश हॉस्पिटल, देहरादून से पीजी की पढ़ाई कर रहे हैं।

 

स्थानीय लोगों का मानना है कि डॉ. नेहा चौहान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता में सेवाएँ देने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा भी नजदीक में ही उपलब्ध होगी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *