National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 10:46 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 10:46 am

ऑपरेशन कालनेमि की तर्ज पर भ्रष्ट विधायकों/ मंत्रियों के खिलाफ चले ऑपरेशन भस्मासुर- मोर्चा

ऑपरेशन कालनेमि की तर्ज पर भ्रष्ट विधायकों/ मंत्रियों के खिलाफ चले ऑपरेशन भस्मासुर- मोर्चा

15 -20 सालों में कैसे बन गए सैकड़ो करोड़ के मालिक!

गरीब जनता तिल- तिल करने को मजबूर

राजभवन भी ले मामले का संज्ञान 

विकासनगर– जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएनवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जिस तरह से फर्जी बाबाओं/ साधुओं के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि चलाया जा रहा है, उसी तर्ज पर प्रदेश के भ्रष्ट मंत्रियों, विधायकों एवं अधिकारियों के खिलाफ ऑपरेशन भस्मासुर चलाया जाना चाहिए, जिससे ये भ्रष्ट नेता/ अधिकारी सलाखों के पीछे हों । आखिर इन भष्टों की जांच क्यों नहीं हो रही ! नेगी ने कहा कि इन भष्टों ने सुविधा शुल्क एवं अवैध वसूली कर इन 15- 20 सालों में प्रदेश की जनता से प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष तौर पर हजारों करोड रुपए लूटकर अपने विशाल वाणिज्यिक साम्राज्य स्थापित कर लिए । आलम यह है कि इन लुटेरों को प्रदेश की गरीब जनता के सुख-दुख एवं उनके कार्यों से कोई लेना-देना नहीं है । सवाल इस बात का है कि जो नेता/ अधिकारी 15- 20 साल पहले दाल- रोटी तक को मोहताज थे, आखिर सैकड़ों/ हजार करोड़ के साम्राज्य कैसे खड़े कर लिए ! ये सिर्फ और सिर्फ अपना वाणिज्यिक व्यवसाय विस्तार करने में लगे हैं, जिनकी जांच होनी बहुत जरूरी है । मोर्चा सरकार/ राजभवन से मांग करता है कि इन भष्टों के सैकड़ों करोड़ के अवैध साम्राज्य की जांच हो । पत्रकार वार्ता में- सलीम मुजीबुर्रहमान व प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद थे ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।