National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 10:46 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 10:46 am

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में श्री तोमर को 3 साल का और सेवा विस्तार

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में श्री तोमर को 3 साल का और सेवा विस्तार

 

30 अगस्त। चकराता ।उत्तराखंड के जौनसार बावर मूल के राजेंद्र सिंह तोमर को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) में विभागाध्यक्ष के रूप में तीन साल का सेवा विस्तार दिया गया है, जिसके तहत वे अब सितंबर 2028 तक इस महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत रहेंगे। जौनसार बावर के बिरमऊ गांव निवासी श्री तोमर भारतीय तटरक्षक बल के पूर्व महानिदेशक रह चुके हैं और फरवरी 2020 में उन्हें भारत सरकार द्वारा NDMA में सदस्य नियुक्त किया गया था।

उनकी कार्यकुशलता और देश के विभिन्न क्षेत्रों में आई आपदाओं के प्रबंधन में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें यह सेवा विस्तार प्रदान किया है। श्री तोमर ने अपने चार दशकों के लंबे करियर में भारतीय तटरक्षक बल में सेवा दी और साढ़े तीन वर्षों से अधिक समय तक महानिदेशक रहे। वे भारतीय तटरक्षक बल में मूल कैडर से महानिदेशक पद तक पहुंचने वाले पहले अधिकारी हैं।

NDMA में विभागाध्यक्ष के रूप में उन्होंने देशभर में कोविड महामारी, भूकंप, चक्रवात और समुद्री तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रबंधन के लिए व्यापक और प्रभावशाली कार्य योजनाएँ तैयार कीं। श्री तोमर के नेतृत्व में NDMA ने 350 जिलों में एक लाख से अधिक प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को तैयार किये गये है। उत्तराखंड के 11 जिलों में आपदा प्रबंधन के तहत विशेष प्रशिक्षण और संसाधन दिए गए हैं। आगामी समय के लिए एनसीसी, भारत स्काउट गाइड एवं एनवाईकेएस आदि क्षेत्रों के ढाई लाख से अधिक स्वयंसेवक भी आपदा से निपटने के लिए तैयार किए जा रहे हैं।

श्री तोमर का मानना है कि हर घर में कम से कम एक सदस्य को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण होना चाहिए, जिससे देश आपदा की स्थिति में अधिक सक्षम बन सके। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में सेवा विस्तार मिलने पर न केवल जौनसार बावर बल्कि पूरे उत्तराखंड वासियों ने श्री तोमर को शुभकामनाएँ दी हैं। इस प्राधिकरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अध्यक्ष हैं राजेंद्र सिंह तोमर विभागाध्यक्ष के अलावा तीन अन्य सदस्य नियुक्त किए गए हैं। उनके नेतृत्व में देश को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।