National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 4:05 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 4:05 pm

जस्टिस श्री प्रकाश सिंह ने स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज से लिये आशीर्वाद 

मिर्जापुर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

जस्टिस श्री प्रकाश सिंह ने स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज से लिये आशीर्वाद 

 

जिला जज अरविंद मिश्रा भी रहे मौजूद

लखनऊ हाईकोर्ट के जस्टिस श्री प्रकाश सिंह आज विश्व गुरु विश्व गौरव से सम्मानित कालजयी धर्म शास्त्र यथार्थ गीता के प्रणेता समय के तत्व द्रष्टा महापुरुष अनंत विभूषित करूणा निधान परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज का दर्शन-पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किये। उनके साथ में जिला जज अरविंद मिश्रा भी मौजूद रहे। इस शुभ अवसर पूज्य श्री गुरुदेव भगवान ने उन्हें बताया कि जस्टिस एक बहुत ही जिम्मेदारी का पद होता है जो गवाह साक्ष्य मेडिकल रिपोर्ट आदि के आधार पर न्याय प्रभावित हो जाता है। लेकिन दुनिया का सबसे बड़ा जज एकमात्र परमात्मा है जिसके पास हमारे अनंत जन्मों का लेखा-जोखा है और जब भाविक साधक अपने जन्म-जन्मांतर के लेखा-जोखा से अच्छे-बुरे कर्मों से पाप-पुण्य के बंधन से मुक्त होते नहीं देखता तो वह सद्गुरु की शरण में जाता है। सद्गुरु ही उस भाविक के उस साधक के जन्म-जन्मांतर के पाप-पुण्य अच्छे – बुरे कर्मों के बंधन से मुक्ति के लिए साधक के ह्दय से रथी होकर मार्गदर्शन योगक्षेम करते हैं। सद्गुरु यह बुरा है यह अच्छा है यह विद्या है यह अविद्या है का भान कराते हुए प्रकृति के खोहखंद मायिक बंधन से मुक्त कर परमात्मा के शास्वत साम्राज्य में पहुंचा देते हैं। यही उस साधक के प्रति भाविक के प्रति परमात्मा सद्गुरु न्याय करते हुए उसे अपनी स्थिति प्रदान कर देते हैं। पूज्य श्री गुरुदेव भगवान ने बताया कि सद्गुरु में वह क्षमता होती है कि दुनिया का मोस्ट वांटेड अपराधी ही क्यों न हो सद्गुरु की शरण आने से वाल्मीकि अंगुलिमाल की तरह वह अरिहंत हो जाता है। दुनिया के निगाह में वह पापी होगा जघन्यतम अपराधी होगा लेकिन जहां वह अपनी अपराध की दुनिया छोड़कर परमात्मा की दुनिया में घुसा तो वहीं से सद्गुरु कृपा से उसके जन्म-जन्मांतर के संस्कार भस्मसात हो जाते हैं। पूज्य श्री गुरुदेव भगवान ने जस्टिस श्री प्रकाश सिंह व जिला जज अरविंद मिश्रा को बताये कि ओम् का जप करें और सद्गुरु का ध्यान करें *ओमित्याकाक्षरं ब्रह्म व्याहरन्मामस्मुरन। या प्रयाति त्यजन्देहं स याति परमां गतिम्।।* ऐसा करने से दो से तीन महीने के अंदर सद्गुरु हृदय से रथी होकर मार्गदर्शन करने लगेंगे उठायेंगे बैठायेंगे सोवायेंगे जगाएंगे हर पल आपके आगे-पीछे लगे रहेंगे। भगवान और भक्त का यह साथ जन्म-जन्मांतर चलता रहता है ये तब तक चलेगा कि जब तक भगवान अपनी स्थिति न प्रदान कर दे। पूज्य श्री गुरुदेव भगवान के आदेश से उनके कृपापात्र शिष्य श्री नारद जी महाराज द्वारा दोनों जजों को यथार्थ गीता सप्रेम भेंट किया गया। उन्हें यथार्थ गीता को कम से कम चार बार आवृत्ति के लिए कहा गया जिससे गीतोक्त साधना के पथ पर चलने का मार्गदर्शन मिल सके।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।