National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 5:44 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 5:44 pm

सेपियंस विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा तिरुपती मेडिकल फार्मा कम्पनी का शैक्षणिक भ्रमण

सेपियंस विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा तिरुपती मेडिकल फार्मा कम्पनी का शैक्षणिक भ्रमण

 

आज सेपियंस विद्यालय विकास नगर तथा हरबर्टपुर के कक्षा 12वीं के जीव विज्ञान वर्ग के लगभग 50 छात्रों द्वारा पौंटा साहिब में स्थित *तिरुपती मेडिकल फार्मा कम्पनी* का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। इस भ्रमण के दौरान श्री मोहित सिंह (सीनियर मैनेजर एच आर डी)

 

श्री सचिन शर्मा (सीनियर मैनेजर ई एच एस)

 

श्री अरुण दत्त (सीनियर एक्सक्यूटिव एच आर डी)

 

श्री आश्वनी कुमार (डायरेक्टर मैनेजर टी आई सी)

 

श्री राहुल कश्यप (सीनियर मैनेजर प्रोडक्शन)

 

श्री सद्दाम हुसैन (सुपरवाइजर ) ने छात्रों का मार्गदर्शन किया।

उन्होंने छात्रों को कम्पनी के गौरवशाली इतिहास, इसकी महत्ता एवं शैक्षणिक उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने संस्थान की आधुनिक प्रयोगशालाओं, लेब, भवन एवं अन्य महत्त्वपूर्ण सुविधाओं का भी अवलोकन कराया। यह शैक्षणिक यात्रा छात्रों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रही, जिससे उन्हें जीव विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।

इस अवसर पर सेपियंस विद्यालय विकास नगर प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा तथा हरबर्टपुर प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल ने बताया कि संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण हमारे छात्रों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण अनुभव रहा। इस प्रकार की शैक्षणिक यात्राएं न केवल छात्रों के ज्ञान को विस्तार देती हैं, बल्कि उन्हें उच्च शिक्षा की दिशा में भी प्रेरित करती हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाले शिक्षक श्री सचिन पंवार ,श्रीमती बीना डोगरा, श्रीमती रजनी कठैत के नेतृत्व की सराहना की तथा भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन करने का आश्वासन दिया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।