National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 12:55 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 12:55 pm

आज राउमावि गोरछा चकराता में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक श्री नरेंद्र सिंह (अध्यक्ष) की अध्यक्षता में आहुत की गई

आज राउमावि गोरछा चकराता में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक श्री नरेंद्र सिंह (अध्यक्ष) की अध्यक्षता में आहुत की गई जिसमें समिति ने राउमावि गोरछा का क्लस्टर विद्यालय में समायोजित करने का विरोध जताया। समिति के अध्यक्ष श्री नन्द सिंह ने बताया कि सरकार कि विद्यालय बंद करने की इस मंशा से बच्चे शिक्षा की पहुंच से वंचित रहेंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने बताया कि सरकार लाभ आधारित विद्यालय संचालित करना चाहती है जो कि कतई सही नहीं है। वहीं बैठक में उपस्थित नवनिर्वाचित निर्विरोध प्रधान ग्राम पंचायत कुनवा केशर सिंह चौहान ने कहा कि पहाड़ों में आवागमन की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है ओर पहाड़ों में नवम्बर से लेकर मार्च तक बर्फ गिरती है जिसके कारण सड़कों में फिसलन के कारण दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। पूर्व में भी ऐसी कहीं घटानाओं को देखते हुए सभी अभिभावक ने अपने बच्चों को सुरक्षा की दृष्टिगत देखते हुए अपने बच्चों को अन्यत्र विद्यालय में भेजने का एक स्वर में विरोध व्यक्त किया। वहीं अभिभावक शिक्षक संघ की अध्यक्ष राजो देवी ने कहा यदि हमारे विद्यालय को बन्द कर इसको अन्यत्र समायोजित किया जाता है, तो कोई अभिभावक अपने बच्चों को अन्य विद्यालय में नहीं भेजेंगे ओर सम्पूर्ण मातृशक्ति विद्यालय परिसर में भूख हड़ताल पर बैठेगी । जिसकी जिम्मेदारी सरकारी की होगी। बैठक में सूरत सिंह, नारायण सिंह, शुप्पा राम, फतेह सिंह, कृष्णा देवी,बामों, प्रेमदास, सरदार सिंह, परमानंद, संतराम, प्रीतमसिंह, बलिया, शीबू, अतर सिंह, रुपदास, चरणदास, जगत राम , जयसिंह,हुकम सिंह, जितेन्द्र, बलवंत, फतू आदि उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *